BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा-आजसू गठबंधन टूटा, आजसू ने 12 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by bnnbharat.com
November 11, 2019
in Uncategorized
भाजपा-आजसू गठबंधन टूटा, आजसू ने 12 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

भाजपा-आजसू गठबंधन टूटा, आजसू ने 11 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल प्रमुख घटक दल आजसू पार्टी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी से अलग राह अपनाते हुए 12 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी.

आजसू पार्टी ने पहली सूची में कई ऐसी सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है, जिसके लिए सहयोगी दल भाजपा ने रविवार को ही अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी थी.

आजसू ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के विधानसभा क्षेत्र चक्रधरपुर से भी पार्टी उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है.

इस तरह से अब गठबंधन में दरार आ चुका है, हालांकि आजसू की ओर से गठबंधन टूटने को लेकर स्पष्ट घोषणा नहीं की गयी और पार्टी की ओर से यह कहा गया कि मंगलवार को रांची में आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो विस्तार से सारी बातों की जानकारी देंगे.

वहीं मंगलवार को रांची में पार्टी की ओर से मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के कई नेता-कार्यकर्त्ता आजसू पार्टी का दामन थामेंगे.

आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने सोमवार रात आठ बजे रांची स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में 12 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए बताया कि संसदीय बोर्ड की रविवार को हुई बैठक में चर्चा के बाद इन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गयी है.

उन्होंने बताया कि सुदेश महतो ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर से मिलकर सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा की थी.

पार्टी की ओर से 17 प्रत्याशियों की सूची भाजपा को सौंपी गयी थी. पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि सिल्ली से सुदेश महतो चुनाव लड़ेंगे, वहीं रामगढ़ से सुनीता चौधरी, लोहरदगा से नीरू शांति भगत, गोमिया से लंबोदर महतो, बड़कागांव से रौशनलाल चौधरी, चंदनकियारी से उमाकांत रजक, सिमरिया से मनोज चंद्रा, जुगसलाई से रामचंद्र सहिस, चक्रधरपुर से रामलाल मुंडा और सिंदरी से सदानंद महतो उर्फ मंटू महतो शामिल है.

उन्होंने कहा कि पार्टी अपने मान-स्वाभिमान की रक्षा करेगी और इसके लिए किसी कीमत पर नहीं झुकेगी. उन्होंने बताया कि सोमवार को आजसू पार्टी ने 12 प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की है.

सुदेश महतो मंगलवार को विस्तार से सारी बातों की जानकारी देंगे. उन्होंने यह भी बताया कि मंगलवार को रांची में एक बड़ा मिलन समारोह आयोजित किया गया है, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता-कार्यकर्त्ता आजसू पार्टी में शामिल होंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फिल्म ‘मैदान’ को मिली रिलीज डेट, स्पोर्टी लुक में नजर आएंगे अजय देवगन….

Next Post

‘वोट फ़ॉर एनवायरनमेंट’ की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हज़ारों स्कूली बच्चे

Next Post
‘वोट फ़ॉर एनवायरनमेंट’ की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हज़ारों स्कूली बच्चे

'वोट फ़ॉर एनवायरनमेंट' की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हज़ारों स्कूली बच्चे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d