BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बीजेपी-आजसू गठबंधन टूट की ओर, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो लौटे रांची, कहा- भाजपा नेतृत्व को लेना है निर्णय

by bnnbharat.com
November 9, 2019
in समाचार
बीजेपी-आजसू गठबंधन टूट की ओर, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो लौटे रांची, कहा- भाजपा नेतृत्व को लेना है निर्णय

बीजेपी-आजसू गठबंधन टूट की ओर, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो लौटे रांची, कहा- भाजपा नेतृत्व को लेना है निर्णय

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे दिल्ली से रांची पहुंचे. एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से कहा कि पूर्व से ही आजसू पार्टी की ओर से जो बातें मीडिया में और सार्वजनिक तौर से की जा रही है, उस पर अब भी वे अडिग है. भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के साथ कल देर रात और शनिवार की सुबह बातचीत हुई. इस बातचीत के दौरान पार्टी की ओर से अपनी बातों को पुनः दोहराया गया है. शीट शेयरिंग पर समझौता होने या गठबंधन टूटने के संबंध में पूछे गये सवाल पर कहा कि अब फैसला भाजपा को लेना है. पार्टी की ओर से अपनी बातें रख दी गयी है और वे अब भी अपनी बातों पर अडिग है. लोहरदगा और चंदनकियारी सीट भाजपा के लिए छोड़ने की संभावना पर पूछे गये सवाल पर कहा कि पार्टी अपने पूर्व के फैसले से पीछे नहीं हटेगी.

Also Read This:-अंदरखाने की बातः आजसू के डिमांड से प्रदेश व केंद्र के आला नेता सहमत नहीं, 11 से अधिक सीटें देने के पक्ष में नहीं

चंदनकियारी और लोहरदगा में फंसा है पेंच

आजसू-बीजेपी के बीच अब तक चंदनकियारी और लोहरदगा सीट पर पेंच फंसा हुआ है. आजसू के उमाकांत रजक और कमल किशोर भगत दोनों ने परचा भरने की तैयारी भी कर ली है. लोहरदगा से कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत आजसू के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. वहीं उमाकांत रजक ने भी साफ किया है कि कुछ भी हो चुनाव आजसू के टिकट पर ही लड़ेंगे.

अधिक दबाब बना, तो बीजेपी प्लान बी पर करेगी काम

अगर आजसू ने अधिक दबाव बनाया तो बीजेपी प्लान बी पर काम करेगी. फिलहाल चर्चा यह है कि आजसू के खाते में सिल्ली, रामगढ़, जुगसलाई, तमाड़, टुंडी, बड़कागांव, ईचागढ़, हुसैनाबाद, डुमरी और गोमिया जाती दिख रही है.

आजसू के डिमांड से प्रदेश व केंद्र के आला नेता सहमत नहीं

एनडीए में शीट शेयरिंग का पेंच अब तक सुलझा नहीं है. आजसू की डिमांड से केंद्र व प्रदेश के आला नेता सहमत नहीं हैं. बीजेपी आजसू को 11 सीटों से अधिक देने के पक्ष में नहीं है. चर्चा यह है कि बीजेपी महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए अपना रूख साफ किया है. महाराष्ट्र में बीजेपी शिवसेना के सामने नहीं झुकी. चर्चा यह है कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में अपनी सीटिंग सीट गिरिडीह को छोड़कर आजसू को वेटेज दिया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड का 19वां स्थापना दिवस सादगी से मनाया जायेगा

Next Post

मुख्य कार्यक्रम में देहरादून पहुंचे रक्षा मंत्री

Next Post
मुख्य कार्यक्रम में देहरादून पहुंचे रक्षा मंत्री

मुख्य कार्यक्रम में देहरादून पहुंचे रक्षा मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d