BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्‍ली में लगातार आग लगने की घटनाओं को लेकर बीजेपी ने AAP को घेरा

by bnnbharat.com
August 8, 2019
in समाचार
दिल्‍ली में लगातार आग लगने की घटनाओं को लेकर बीजेपी ने AAP को घेरा
Share on FacebookShare on Twitter

 जाकिर नगर इलाके में आगजनी की घटना के लिए भाजपा ने आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उसका कहना है कि दिल्ली में आगजनी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है,न तो आग से बचाव के उपाय किए जा रहे हैं और न ही जागरूकता अभियान चलाया जाता है। सरकार की लापरवाही से लोगों को जान माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जाकिर नगर में एक इमारत में आग लगने से छह लोगो की मौत हो गई जबकि 16 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं।

बीजेपी इस दुख की घड़ी में इन परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने इस घटना के साथ ही आगजनी की अन्य बड़ी घटनाओं की जांच कराकर रिपोर्ट सार्वजनिक करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। तिवारी ने कहा कि दिल्ली में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अरविंद केजरीवाल सरकार की नींद घटना घटने के बाद खुलती है। इसी तरह से अग्निशमन विभाग घटना के बाद हरकत में आता है। औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की जांच नहीं होती है जिस वजह से आए दिन आग लगने से लोगों को जानमाल का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इस साल आग लगने की घटनाओं का रिकार्ड बन गया है। दिल्ली के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना मुख्यमंत्री का कर्तव्य है, लेकिन केजरीवाल इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए सभी संबंधित विभागों की बैठक होनी चाहिए।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मप्र में हो सकती है भारी बारिश

Next Post

महबूबा मुफ्ती का PDP के राज्यसभा सांसदों को संदेश

Next Post
महबूबा मुफ्ती का PDP के राज्यसभा सांसदों को संदेश

महबूबा मुफ्ती का PDP के राज्यसभा सांसदों को संदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d