रांची: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सेवा कार्यों के प्रदेश समन्वयक प्रदीप वर्मा ने बताया कि प्रदेश भाजपा ने दो रिलीफ टीम….क्वारंटीन सेंटर रिलीफ टीम एवं हाइवे रिलीफ टीम.
उन्होंने कहा कि क्वारंटीन सेंटर रिलीफ टीम के प्रदेश संयोजक सांसद अन्नपूर्णा देवी बनाई गई है, जबकि सदस्य के रूपः में डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, विधायक मनीष जायसवाल, विरांची नारायण, पूर्व विधायक राज पालिवार एवं प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव शामिल है.
हाईवे रिलीफ टीम के प्रदेश संयोजक सांसद पशुपति नाथ सिंह बनाये गए है. इनकी टीम में पूर्व सांसद रविन्द्र पांडेय, गणेश मिश्र, पूर्व मंत्री लुइस मरांडी, चंद्र भूषण झा एवं सुनील साहू (बरही) शामिल है.
वर्मा ने बताया कि यह प्रदेश टीम जिला एवं मंडलों में भी टीम बनाकर सेवा कार्य को गति देंगे.
उन्होंने कहा कि हाईवे रिलीफ टीम राज्य के विभिन्न हाईवे से गुजर रहे मजदूरों, नागरिकों के भोजन, पानी चिकितसा की चिंता करेगी.
वही क्वारंटीन सेंटर की टीम वहां रह रहे लोगों के भोजन, जांच चिकित्सा की चिंता करेगी. यह टीम ऐसे मजदूर परिवार के भी समस्याओं की चिंता करते हुए उनके समुचित समाधान की दिशा में कार्य करेगी.

