BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा कर सकती है आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

by bnnbharat.com
September 29, 2019
in समाचार
भाजपा कर सकती है आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

BJP can release first list of candidates for upcoming assembly elections

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: महाराष्ट्र में सत्ताधारी भाजपा रविवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है. राज्य में 21 अक्तूबर को मतदान होगा. सूत्रों के मुताबिक, राज्य के भाजपा नेता उम्मीदवारों की सूची को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा करने के बाद निर्णायक रूप देंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र के सफल दौरे से भारत लौट आए हैं. सूची पर पीएम मोदी से चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल रविवार सुबह दिल्ली रवाना होंगे. चुनाव आयोग ने नामांकन करने की आखिरी तारीख चार अक्तूबर रखी है.

उद्धव ठाकरे ने ठोका मुख्यमंत्री पद पर शिवसेना का दावा

भाजपा के शिवसेना के साथ सीट बंटवारा होने के दावे के बीच उद्धव ठाकरे ने शनिवार को दो टूक कहा कि मिलकर लड़ने पर जीतने पर उनकी पार्टी मुख्यमंत्री पद का दावा नहीं छोड़ेगी. उनके इस बयान के बाद भाजपा शिवसेना के बीच गठबंधन को लेकर नए सिरे से अटकलें लगने लगी हैं. मुख्यमंत्री पद पर शिवसेना का दावा ठोकते हुए उन्होंने कहा कि आखिरी वक्त में बाला साहेब को उन्होंने वचन दिया था कि एक न एक दिन मुख्यमंत्री पद पर शिवसैनिक को जरूर बैठाऊंगा. इस वचन को पूरा करने की कसम खाई है. अगर शिवसैनिक उनके साथ हैं तो वह अपनी मर्जी के फैसले ले सकते हैं.

उन्होंने शिवसैनिकों से कहा कि अगर हम भाजपा के साथ मिलकर लड़ते हैं तो उनके साथ अपनी ताकत लगानी है और हमें उम्मीद है कि भाजपा के लोग भी हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे. उन्होंने कहा कि हम शिवसैनिक हैं और हमारे अंदर कपट नहीं है.

उत्तरी महाराष्ट्र में भाजपा ने कांग्रेस-एनसीपी की बढ़ाई मुश्किलें

विधानसभा चुनाव में भाजपा की नजरें उत्तरी महाराष्ट्र की 47 सीटों पर है, जो कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी. उत्तरी महाराष्ट्र के अहमदनगर, धुले, जलगांव, नंदूरबार और नासिक जिले में कांग्रेस कमजोर हुई है तो भाजपा अपनी पैठ बनाने में कामयाब रही है. चुनाव नजदीक आने के साथ ही भाजपा इन जिलों में अपने प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. लिहाजा कांग्रेस-एनसीपी के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है, जिससे दोनों विपक्षी दलों के लिए वहां दिक्कतें बढ़ गई हैं.

पांच जिलों में 47 सीटें

उत्तरी महाराष्ट्र के इन पांच जिलों में 288 विधानसभा सीटों में 47 सीटें आती हैं. नंदूरबार में जहां चार विधानसभा सीटें है, वहीं धुले में 5, जलगांव में 11, नासिक में 15 और अहमदनगर में 12 सीटें हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शिक्षक पर लगा छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप

Next Post

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, जब तक चाहेंगे तब तक बजेगा लाउडस्पीकर-डीजे

Next Post
सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, जब तक चाहेंगे तब तक बजेगा लाउडस्पीकर-डीजे

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, जब तक चाहेंगे तब तक बजेगा लाउडस्पीकर-डीजे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d