रंजीत कुमार,
सीतामढ़ी: जिले के रीगा विधानसभा क्षेत्र में टिकट लेकर क्षेत्र में लौटे पूर्व विधायक व भाजपा प्रत्याशी मोतीलाल प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ आचार संहिता व कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई हैं.
मामला रीगा प्रखंड की बताई जा रही है, जहां पूर्व विधायक मोतीलाल प्रसाद ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकालकर आचार संहिता का उल्लंघन कर प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है.
बता दें कि भाजपा पार्टी के द्वारा अभी तक टिकट वितरण का कोई औपचारिक ऐलान भी नहीं किया गया है, परंतु उन्होंने तो क्षेत्र के लोगों को पार्टी द्वारा टिकट मिलने की बात कहकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता के तहत धारा 144 लागू कर दिया गया है, परंतु लग रहा है जैसे मानो इनके लिए प्रशासन व पार्टी के द्वारा छूट ही दे दी है.
वहीं इस पूरे मामले में प्रशासन बेखबर हैं. प्राप्त जानकारी अनुसार, भाजपा पार्टी द्वारा अभी तक मात्र पहले चरण के लिए 27 उम्मीदवार के नाम ही औपचारिक ऐलान किया जा सका है, लेकिन दूसरे चरण व तीसरे चरण के लिए उम्मीदवारों का नाम का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है.
ज्ञात हो कि रिगा विधानसभा क्षेत्र से कई ऐसे भाजपा के प्रत्याशी है, जो इस क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश कर रहे है. इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के रीगा से लेकर पूरे क्षेत्र में रैली निकाल दी, जिसको लेकर अन्य भाजपा प्रत्याशियों में भी काफी रोष देखा जा रहा है.
बताया जा रहा है कि जब तक पार्टी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं कर देती तब तक लोगों को भ्रमित करना निंदनीय है. वहीं इस पूरे कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग,आचार संहिता और कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ती रही है, जो जिला दंडाधिकारी के आदर्श आचार संहिता का पोल खोलने के लिए काफी है.
