रांची: भाजपा प्रत्याशी दीपक प्रकाश के समर्थकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. निर्दलीय विधायक अमित यादव ने भी अपना समर्थन देते हुए तीसरे सेट के नामांकन पत्र में प्रस्तावक बनकर हस्ताक्षर किया है.
यादव के अलावा इसमें हस्ताक्षर करने वाले पार्टी के विधायकों में शशिभूषण मेहता, आलोक चौरसिया, समरी लाल, इंद्रजीत महतो, पुष्पा देवी, अमित मंडल और रणधीर कुमार सिंह शामिल हैं.

