BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बीस गावों में दौरा कर मांगा वोट

by bnnbharat.com
December 2, 2019
in Uncategorized
भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बीस गावों में दौरा कर मांगा वोट

भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बीस गावों में दौरा कर मांगा वोट

Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने सोमवार को कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के डेढ़ दर्जन से अधिक गांव में तूफानी दौरा कर चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाया. प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने प्रखंड क्षेत्र के दूधमटिया, मनार, मारीगढ़ा, गुरी, झरदाग, डहुरी, कठौतिया, डाटो कला, डाटो खुर्द, कूद, बाझा, कटकमसांडी, जोलडीहा, बहिमर, कंडसार, खुटरा, रोमी, पेलावल, गदोखर और कृष्णानगर में लोगों से मिलकर ईवीएम के क्रम संख्या 3 में कमल छाप पर बटन दबाने का आग्रह किया. भाजपा प्रत्याशी जायसवाल का सुदूरवर्ती ग्रामों से लेकर शहरी क्षेत्र से सटे ग्रामीण इलाकों में स्थानीय लोगों ने जबरदस्त स्वागत किया. क्षेत्र की महिलाओं ने घरों की चौखटों से निकलकर हाथों में भाजपा झंडा थामे जहां उनके संग कदमताल किया वहीं खुशी से विभोर होकर उनके समर्थन में खूब नारे बुलंद करती रही. इस दौरान क्षेत्र से कई प्रमुख लोग कांग्रेस सहित अन्य दलों को छोड़कर भाजपा प्रत्याशी जायसवाल से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामे. इसमें मुख्य रूप से लच्छू उरांव, जहूर अंसारी, बलदेव सिंह भोक्ता, मनोज कुमार यादव सहित अन्य नाम शामिल है. भाजपा में सभी लोगों का प्रत्याशी जायसवाल ने माला पहनाकर स्वागत किया.

मौके पर भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा कि भारत बार भाजपा सरकार युग परिवर्तन के साथ विचारों के मापदंड ही नहीं बदले अपितु महत्त्व और मान्यताएं, प्रणाली और पद्धतियां, रीति और नीतियां भी बदली है. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार हजारीबाग में बदलाव की क्रांति की शुरुआत हुई है. बदलाव के इस क्रांति को और तेज करने के लिए एवं हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली के लिए एक बार फिर भाजपा को मत देकर सशक्त करें और मुझे सबल बनायें.

मौके पर विशेष रूप से कटकमसांडी बीससूत्री अध्यक्ष राम कुमार मेहता, कटकमसांडी पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष जीवन मेहता, पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष रीतलाल यादव, विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, सांसद प्रतिनिधि मुनेश ठाकुर, पूर्व जिप सदस्य कुलदीप सिंह भोक्ता, बाझा मुखिया लीलो सिंह भोक्ता, शाहपुर मुखिया प्रेमचंद प्रसाद, लुपूंग मुखिया दिलीप कुमार रवि, ढोठवा मुखिया शेर मोहम्मद खान, पूर्व मुखिया राजकुमार यादव, सुखदेव यादव, कृष्णा सिंह भोक्ता, शिवपाल यादव, अनुराग मित्तल सहित अन्य लोग मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पारा शिक्षकों तथा आंगनबाड़ी सेविकाओं की समस्याओं का तुरंत होगा निवारण, युवाओं को दिए जाएंगे रोजगार : बाबूलाल मरांडी

Next Post

11 प्रत्याशियों ने आज दाखिल किया नामांकन पर्चा

Next Post
11 प्रत्याशियों ने आज दाखिल किया नामांकन पर्चा

11 प्रत्याशियों ने आज दाखिल किया नामांकन पर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d