ज्योत्सना,
खूंटी: भाजपा प्रत्याशी मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा खूंटी विधानसभा क्षेत्र के लिए आज नामांकन किए.
सुबह से ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता नामांकन को ऐतिहासिक बनाने के लिए जुटे थे. खूंटी अनुमंडलीय कार्यालय सह निर्वाचन कार्यालय में रिटर्निंग पदाधिकारी सह खूंटी अनुमंडल पदाधिकारी प्रणव कुमार पॉल के समक्ष नामांकन किया.
वहीं निर्वाचन को लेकर जिला निर्वाचन विभाग ने नामांकन कार्यालय के बाहर बैरिकेटिंग लगाकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद किया है.
जानकारी के अनुसार, अनुमंडलीय कार्यालय से लेकर जिला समाहरणालय स्थित नामांकन कार्यालय तक जगह-जगह पुलिस बलों की तैनाती की गई है. नामांकन का अंतिम दिन होने के कारण अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़ी मात्रा में पुलिसबलों को लगाया गया है.

