BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा प्रत्याशी नीरा यादव ने कोडरमा प्रखंड के दर्जनों गांव का किया दौरा

by bnnbharat.com
November 20, 2019
in समाचार
भाजपा प्रत्याशी नीरा यादव ने कोडरमा प्रखंड के दर्जनों गांव का किया दौरा

भाजपा प्रत्याशी नीरा यादव ने कोडरमा प्रखंड के दर्जनों गांव का किया दौरा

Share on FacebookShare on Twitter

कोडरमा: सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान बुधवार को कोडरमा विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी डॉ. नीरा यादव ने कोडरमा प्रखंड के दर्जनों गांव का दौरा किया.

जिसमें झरीटांड, ढेबुआडीह, खरकोटा, बुचिटांड, बीरजामु, कोलगरमा, बेहराडीह, गरायडीह, नईटांड, गरहाय, लरियाडीह, अनंतडीह, पथलडीहा, सोंदेडीह, चिगलाबर, बेलगढा, बाराडीह, खरखरो, बेकोबार, लोहासिकर सहित दर्जनों गांवों में सैकड़ों समर्थकों संग जनसंपर्क अभियान चलाया.

जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, युवाओं, बुजुर्गो, महिलाओं से मिलकर उनसे सीधा संवाद करते हुए उनका समर्थन और आशीर्वाद मांगा.

क्षेत्र भ्रमण के दौरान आम मतदाताओं से सीधा संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सशक्तिकरण, सहभागिता और सम्मान इन तीनों सूत्रों पर कार्य कर रही है.

पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने विकास को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया है और कोडरमा के पुनः निर्माण के लिए धरातल पर कई अनगिनत उपलब्धियों को उतारने का कार्य किया है. इन विकास कार्यों से कोडरमा विकास की बुलंदी को छू रहा है. कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है, जिसमें सकारात्मक परिवर्तन ना हुए हो.

उन्होंने कहा कि आपका विश्वास आपका भरोसा ही हमारी ताकत है और आपकी उम्मीदों पर खरा उतरना ही हमारा एकमात्र उद्देश्य है. मैं आपको भरोसा दिलाती हूं आपके सहयोग और आशीर्वाद से पुन: कोडरमा तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा और देश व राज्य के अग्रणी जिलों में कोडरमा की गिनती होगी.

जनता का विश्वास और भरोसा भाजपा के साथ है. उनके भरोसे की बुनियाद पर एक बार पुन: कोडरमा विधानसभा में भाजपा प्रचंड जीत की ओर आगे बढ़ रही है. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम मतदाताओं से 22 नवंबर को 10:00 बजे अपने समर्थकों के साथ भारी संख्या में नामांकन में भाग लेने का निमंत्रण दिया.

क्षेत्र भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. नीरा यादव का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, रघुवर दास जिंदाबाद, अन्नपूर्णा देवी जिंदाबाद और डॉ. नीरा यादव जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाए.

जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रखंड अध्यक्ष दिनेश सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष बैजनाथ यादव, भाजपा नेता अंबिका सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुधीर यादव, पंसस विजय सिंह, विधानसभा मीडिया प्रभारी अजय पांडेय, चंद्रदेव यादव, मुखिया प्रतिनिधि रमेश यादव, देवनारायण यादव, पूर्व मुखिया अर्जुन प्रसाद यादव, मुंशी यादव, दिनेश यादव, मुकेश मंडल, किशुन सिंह, रवि यादव, कन्हैया यादव, वीरू राणा, वीरेंद्र यादव, पूर्व प्रमुख राजकुमार यादव, मनोज सिंह, दीपनारायण सिंह, तारकेश्वर यादव, जागेश्वर यादव, प्रदीप साव, विजय यादव, राकेश सिन्हा, महादेव यादव भुनेश्वरी देवी, नगर भाजयुमो अध्यक्ष सौरभ कुमार, महेश यादव, प्रभु यादव, संजय साव, संतोष मालाकार, बिनोद यादव, चंदन सिन्हा, धीरज कुमार, विकास यादव, कुलदीप यादव, राजा यादव, अनिमेष सिंह, संजीव कुमार, पवन यादव, सोनू चन्द्रवंशी, अनुज कुमार समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छोटे पर्दे की अभिनेत्री हिना खान की फिल्म की रिलीज डेट तय

Next Post

झामुमो ने छह उम्मीदवारों की घोषणा की, सिंदरी से फूलचंद मंडल होंगे उम्मीदवार

Next Post
झामुमो ने छह उम्मीदवारों की घोषणा की, सिंदरी से फूलचंद मंडल होंगे उम्मीदवार

झामुमो ने छह उम्मीदवारों की घोषणा की, सिंदरी से फूलचंद मंडल होंगे उम्मीदवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d