BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह, पाहन, नवीन, मनीष, जेपी पटेल व किशुन दास ने भरा पर्चा 

by bnnbharat.com
November 22, 2019
in समाचार
भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह, पाहन, नवीन, मनीष, जेपी पटेल व किशुन दास ने भरा पर्चा 

भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह, पाहन, नवीन, मनीष, जेपी पटेल व किशुन दास ने भरा पर्चा 

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 15 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. वहीं तीसरे चरण में 17 सीटों के लिए चल रहे नामांकन प्रक्रिया के दौरान आज कई प्रत्याशियों द्वारा पर्चा दाखिल किया जा रहा है.

रांची जिले के हटिया विधानसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी नवीन जायसवाल ने पर्चा दाखिल किया है. खिजरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रामकुमार पाहन ने भी पर्चा भरा. वहीं हजारीबाग से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल, मांडू के भाजपा के प्रत्याशी जेपी पटेल और सिमरिया के भाजपा प्रत्याशी किशुन दास समेत अन्य प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया.

हजारीबाग सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में मनीष जायसवाल ने नामांकन दाखिल किया. इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद जयंत सिन्हा उपस्थित थे. नामांकन के बाद विधायक प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने पुनः अपनी जीत को सुनिश्चित बताया.

उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में जो विकास किया है उसी के आधार पर जनता का समर्थन उन्हें प्राप्त है. सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने इस अवसर पर कहा कि हजारीबाग की सभी 5 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए भाजपा एक बार फिर राज्य में रघुवर दास के नेतृत्व में सरकार बनाएगी.

उन्होंने राज्य में हुए विकास की जानकारी दी. साथ ही कहा कि विकास कार्यों के आधार पर ही भाजपा को लोगों का जन समर्थन प्राप्त है.

इधर, सिमरिया विधानसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी किशुन दास ने भी पर्चा दाखिल किया. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किशुन दास के नामांकन सभा को संबोधित किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चौथे चरण में 15 सीटों के लिए नामांकन शुरू

Next Post

दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए किया प्रस्थान

Next Post
दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए किया प्रस्थान

दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए किया प्रस्थान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d