BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बुरुगुलीकेरा गांव जाने से भाजपा केंद्रीय जांच दल को रोका गया, धरना पर बैठे

by bnnbharat.com
January 24, 2020
in Uncategorized
बुरुगुलीकेरा गांव जाने से भाजपा केंद्रीय जांच दल को रोका गया, धरना पर बैठे

बुरुगुलीकेरा गांव जाने से भाजपा केंद्रीय जांच दल को रोका गया, धरना पर बैठे

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय जांच दल शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदरी प्रखंड के बुरुगुलीकेरा गांव के लिए रवाना हुआ, लेकिन पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए केराईकेला चेकनाका के निकट टीम को बुरुगुलीकेरा गांव जाने से रोक दिया, जिसके बाद भाजपा नेता मौके पर धरना पर बैठ गये.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर गठित इस छह सदस्यीय जांच दल में झारखंड के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ के कई वरिष्ठ पार्टी नेता शामिल हैं. वहीं प्रशासन की ओर से धारा 144 लागू करते हुए इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है, जिसके कारण भाजपा के केंद्रीय दल को प्रभावित गांव जाने से रोक दिया गया.

भाजपा की उच्चस्तरीय जांच समिति में शामिल नेता बुरुगुलीकेरा गांव पहुंच कर पीड़ित परिजनों और ग्रामीणों से मुलाकात कर घटना की जानकारी हासिल करने वाले थे और फिर यह कमेटी अपनी रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपती. जिसके बाद भाजपा द्वारा इस मुद्दे को लेकर आगामी आंदोलनात्मक कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जानी है. जेपी नड्डा ने एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.

छह सदस्यीय समिति में गुजरात के सांसद जसबंत सिंह, झारखंड के राज्यसभा सांसद समीर उरांव, महाराष्ट्र के सांसद भारती पवार, छत्तीसगढ़ की सांसद गोमती साय, पश्चिम बंगाल के सासंद जोन बारला और राज्य के पूर्व मंत्री और विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा शामिल है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर कंपनी के जीएम को मारी गोली

Next Post

साढ़े चार वर्षीय बच्ची का अपहरण फिर हत्या, शव बरामद, अपराधी गिरफ्तार

Next Post
साढ़े चार वर्षीय बच्ची का अपहरण फिर हत्या, शव बरामद, अपराधी गिरफ्तार

साढ़े चार वर्षीय बच्ची का अपहरण फिर हत्या, शव बरामद, अपराधी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d