BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नई सरकार के गठन पर हेमंत सोरेन को शुभकामनाएं, शुभकामनाएं इसलिए भी जरूरी क्योंकि उनकी सरकार कांग्रेस के समर्थन से खड़ी है: भाजपा

by bnnbharat.com
December 29, 2019
in Uncategorized
नई सरकार के गठन पर हेमंत सोरेन को शुभकामनाएं, शुभकामनाएं इसलिए भी जरूरी क्योंकि उनकी सरकार कांग्रेस के समर्थन से खड़ी है: भाजपा

नई सरकार के गठन पर हेमंत सोरेन जी को शुभकामनाएं, शुभकामनाएं इसलिए भी जरूरी क्योंकि उनकी सरकार कांग्रेस के समर्थन से खड़ी है: भाजपा

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:

  • पहले कैबिनेट में किसानों के ऋण माफी की घोषणा टांय टांय फिस्स

  • आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका, अनुबन्धकर्मी को स्थाई नौकरी देने की बात थी और सरकार ने अभी सिर्फ बकाया मानदेय देने का निर्णय लिया

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हुई नई सरकार को शुभकामनाएं देते हुए कहा है की भारतीय जनता पार्टी उम्मीद करती है कि नई सरकार विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाएगी. प्रतुल ने कहा की भाजपा नई सरकार के सभी कानून सम्मत सकारात्मक पहलों का समर्थन करेगी. प्रतुल ने कहा कि पहले कैबिनेट में किसानों के ऋण माफी की घोषणा करने की बात को नयी सरकार ने भुला दिया. प्रतुल ने कहा आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका और अनुबंध कर्मियों को स्थाई नौकरी देने की बात थी लेकिन कैबिनेट ने सिर्फ बकाया मानदेय के भुगतान का निर्णय किया.

प्रतुल ने कहा की आज के दिन में हेमंत सोरेन के लिए शुभकामना और मंगलकामनाएं इसलिए भी आवश्यक है क्योंकि उनकी सरकार कांग्रेस के सहयोग पर खड़ी है. देश में ऐसा एक भी उदाहरण नहीं है जबकि कांग्रेस के सहयोग से चल रही किसी दूसरे दल के मुख्यमंत्री की सरकार को कांग्रेस ने 5 वर्षों का कार्यकाल पूरा करने दिया हो. प्रतुल ने कहा की जब हेमंत सोरेन विपक्ष में थे तो वो सरकार के पोस्टर बैनर कल्चर का विरोध करते थे लेकिन आज पूरे शहर में नई सरकार के गठन का रिकॉर्ड संख्या में सरकारी होर्डिंग लगा हैं. प्रतुल ने कहा की इसमें कोई नकारात्मक बात नहीं है लेकिन चूंकि हेमंत सोरेन ने इस कल्चर का विरोध किया था, इसलिए भाजपा सिर्फ उन्हें याद दिला रही है. प्रतुल ने दोहराया की भाजपा हेमंत सरकार को हर कल्याणकारी मुद्दे पर आकलन कर जरूर समर्थन देगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

समारोह ने किया अली बाबा-चालीस चोर वाली कहावत को चरितार्थः मंगल पांडेय

Next Post

हेमंत सोरेन का मास्टर स्ट्रोक: पत्थलगड़ी मामले में हुए सभी मुकदमें वापस होंगे

Next Post
हेमंत सोरेन का मास्टर स्ट्रोक: पत्थलगड़ी मामले में हुए सभी मुकदमें वापस होंगे

हेमंत सोरेन का मास्टर स्ट्रोक: पत्थलगड़ी मामले में हुए सभी मुकदमें वापस होंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d