BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्यसभा चुनाव के फैसले पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

by bnnbharat.com
June 12, 2020
in Uncategorized
राज्यसभा चुनाव के फैसले पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

राज्यसभा चुनाव के फैसले पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए आगामी 19जून को चुनाव होने वाला है. इस बीच भारत निर्वाचन आयोग के एक फैसले पर भाजपा और कांग्रेस नेता आमने-सामने हो गये है. झारखंड विकास मोर्चा के विलय के बाद उत्पन्न स्थिति को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है, वहीं कांग्रेस ने कहा है कि संवैधानिक प्रावधान के अनुसार विधायकों की सदस्यता पर निर्णय विधानसभा अध्यक्ष का होता है और यह मसला विधानसभा की प्रोपर्टी है.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी दीपक प्रकाश ने चुनाव आयोग द्वारा लिये गये उस निर्णय का स्वागत किया है, जिसमें बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक के रूप में मान्यता प्रदान की है. दीपक प्रकाश ने कहा कि झाविमो विधायक दल और झाविमो का भाजपा में विधिवत विलय हुआ है, जिसकी पुष्टि चुनाव आयोग ने इसके पूर्व भी किया है तथा विधान सभा अध्यक्ष को विधिवत सूचना भी दी है.
प्रकाश ने कहा कि भाजपा ने भी झाविमो के विलय और पार्टी द्वारा बाबूलाल मरांडी को नेता विधायकदल चुनकर विधानसभा अध्यक्ष को सूचित करते हुए नेता प्रतिपक्ष की मान्यता प्रदान करने का आग्रह किया है। विधानसभा अध्यक्ष को अब इस संबंध में विलंब नही करना चाहिये.
इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य के वित्तमंत्री डाॅ. रामेश्वर उरांव ने राज्यसभा चुनाव और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा झाविमो के दो विधायकों को लेकर दी गयी जानकारी के संबंध में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि यह कानूनी मसला है. डाॅ. उरांव ने आज रांची में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि उनकी समझ के अनुसार विधायकों की सदस्यता का मामला विधानसभा की प्रोपर्टी है, संविधान के अनुसार ऐसे मामलों में विधानसभा अध्यक्ष को ही फैसला लेने का अधिकार है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Next Post

सारंडा के जंगल से भारी मात्रा में आईईडी बम बरामद

Next Post
सारंडा के जंगल से भारी मात्रा में आईईडी बम बरामद

सारंडा के जंगल से भारी मात्रा में आईईडी बम बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d