रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुरुगुलीकेरा गांव के सात निर्दाष लोगों के अपहरण और जघन्य हत्या पर गहरा दुःख व्यक्त किया और इस घटना की निंदा की है.
इस संबंध में जेपी नड्डा ने छह सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो घटनास्थल का दौरा करेगी और एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट अध्यक्ष को सौपेंगी.
इस संबंध में गुजरात के सांसद जसबंत सिंह, झारखंड के राज्यसभा सांसद समीर उरांव, महाराष्ट्र के सांसद भारती पवार, छत्तीसगढ़ की सांसद गोमती साय, पश्चिम बंगाल के सासंद जोन बार्ला और राज्य के पूर्व मंत्री और विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा शामिल है. यह जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने दी.

