BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा ने आजसू की ओर से मांगी जा रही 10 सीटों पर घोषित कर दिया उम्मीदवार

by bnnbharat.com
November 11, 2019
in समाचार
भाजपा ने आजसू की ओर से मांगी जा रही 10 सीटों पर घोषित कर दिया उम्मीदवार

भाजपा-आजसू किसके कोटे में डुमरी विधानसभा सीट? गांडेय सीट से कौन होगा उम्मीदवार?

Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ,

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन (राजग) के बड़े घटक दल भाजपा ने 52 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर आजसू पार्टी के मंसुबों पर लगभग पानी फेर दिया है. पहले चरण में 10 सीटें ऐसी भी हैं, जहां आजसू पार्टी अपनी दावेदारी कर रही थी. पार्टी ने लोहरदगा सीट पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार के नाम घोषित नहीं किये हैं.

वहीं चंदनकियारी, जुगसलाई सीटों के नाम भी होल्ड पर रखे गये हैं. इससे यह तय माना जा रहा है कि भाजपा आजसू पार्टी को 10 से ज्यादा सीटें नहीं देने जा रही है. 70 से अधिक सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ेगी. आजसू पार्टी सुप्रीमो ने रांची में पत्रकारों के समक्ष यह दावेदारी की थी, कि उन्हें 19 सीटों से कम नहीं चाहिए. वे देर शाम को यह कहते हुए नई दिल्ली के लिए रवाना हुए कि भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनकी मुलाकात होगी.

देर शाम की गयी घोषणा-

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को शाम 5.30 बजे नई दिल्ली से प्रत्याशियों के नाम घोषित किए. इसमें आजसू पार्टी की तरफ से मांगी जा रही हटिया, चक्रधरपुर, बेरमो, भवनाथपुर, सिमरिया, बरही, ईचागढ़, सिंदरी, मांडू के लिए प्रत्याशी दे दिये गये. ऐसे में यह स्पष्ट लग रहा है कि भाजपा क्या चाहती है और किस तरह पार्टी कार्यसमिति ने क्षेत्रीय दलों की मांग को अस्वीकार कर दिया है.

हां भाजपा की तरफ से कुछ विवादित सीटों पर नाम की घोषणा नहीं कर वेट एंड वाच की स्थिति में सभी दलों को ला दिया है. भाजपा की रणनीति के समक्ष क्षेत्रीय दल ही नहीं, पार्टी के कई सूरमा भी नतमस्तक हो गये हैं. पहली सूची में 10 सिटिंग विधायकों के नाम काट कर उनकी जगह नये चेहरों को टिकट दिया जाना भी आजसू पार्टी के लिए संदेश देने की तरह है.

भाजपा की ओर से दिये गये कैंडिडेट-

  • चक्रधरपुर- लक्ष्मण गिलुआ
  • मांडू- जय प्रकाश पटेल
  • भवनाथपुर- भानू प्रताप शाही
  • हटिया- नवीन जायसवाल
  • बेरमो- योगेश्वर महतो बाटुल
  • सिंदरी- इंद्रजीत महतो
  • बरही- मनोज यादव
  • सिमरिया- किशुन कुमार दास
  • इचागढ़- साधू चरण महतो

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस ने किया ट्रक अपहरण खुलासा, 4 गिरफ्तार

Next Post

नये मतदाता अपना वोट जरूर डालें

Next Post
नये मतदाता अपना वोट जरूर डालें

नये मतदाता अपना वोट जरूर डालें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d