जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,
प्रयागराज: भारतीय जनता पार्टी चाका यमुनापार प्रयागराज में बिजली विभाग के अधिकारियों की बढ़ती लापरवाही से परेशान होकर मंडल अध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह मंडल मंत्री और आईटी प्रमुख अभिषेक सिंह ने चाका के बिजली विभाग का घेराव किया .तथा वहां के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा. लोगों ने कहा कि आगे से बिजली विभाग द्वारा कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा समय पर पूरा कार्य होना चाहिए.
बिजली विभाग के जेई और एसडीओ को सख्त निर्देश दिए गए. प्रतिनिधि मंडल में चाका मंडल से महामंत्री अमित कुमार पांडे,राकेश कुमार सिंह, मनीष मिश्रा, जय प्रकाश पांडे, अंकित पांडे, शिव करन पटेल, कपिल सहाय, सचिन सिंह, अनिल कुमार पांडे, राजा राम मोहन मिश्रा, रामराज गौड़ आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी गण उपस्थित रहे.

