सिमडेगा:- भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार 12 जनवरी को सभी जिला मुख्यालय में युवा मोर्चा के तत्वाधान में विवेकानंद जयंती मनाना सुनिश्चित हुआ है.
इसी के निमित्त कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में जिला समिति के एक आवश्यक बैठक कल दोपहर 12:00 बजे रखी गई है. बैठक में जिला समिति के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति प्रार्थनीय है.

