BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सत्ता की राजनीति नहीं करती है भाजपाः रघुवर दास

by bnnbharat.com
March 4, 2020
in समाचार
सत्ता की राजनीति नहीं करती है भाजपाः रघुवर दास

सत्ता की राजनीति नहीं करती है भाजपाः रघुवर दास

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः भारतीय जनता पार्टी सत्ता की राजनीति नहीं करती है. भारतीय जनता पार्टी के लिए सत्ता केवल सेवा के एक माध्यम है. भारत माता की सेवा ही हमारा लक्ष्य है और गरीब के चेहरे पर मुस्कुराहट ही असली विकास. उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही. वे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के पदभार ग्रहण समारोह में बोल रहे थे.

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार गरीब, आदिवासी, असंगठित मजदूर, युवा, महिलाओं की विरोधी सरकार है. चुनाव में बड़े-बड़े बातें कर सत्ता में आयी वर्तमान सरकार ने अपने पहले ही बजट में सभी को छला है.

उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल ही में श्वेत पत्र जारी किया, जो झूठ का पुलिंदा है. एक और सरकार ने जहां श्वेत पत्र में हमारी सरकार की नीतियों को गलत ठहराया है, वहीं अपने आर्थिक सर्वेक्षण में हमारी सरकार के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की है.

शिक्षा, ग्रामीण विकास, शहरी विकास जैसे मुद्दों पर हमारे कार्यों को सराहा गया है. वहीं यूएनडीपी जैसी बड़ी संस्था ने भी माना कि झारखंड में गरीबी में कमी आयी है. भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कल विधान सभा में यह मुद्दा उठाया था कि दो महीने से राज्य में आधारभूत संरचनाओं का सारा काम ठप है.

सरकार ने पैसे की निकासी पर रोक लगा रखी थी. जैसे ही कमीशन का मामला सुलझा सरकार ने यह आदेश वापस ले लिया. कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी तीनों का इतिहास भ्रष्टाचार कर रहा है. राज्य के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन इनका एकमात्र लक्ष्य है. इससे भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है.

भाजपा के ही युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेई जी ने झारखंड को अलग राज्य बनाया था इसलिए भाजपा के लोगों में इसके लिए विशेष दर्द है. हम झारखंड को इस प्रकार लुटने नहीं देंगे.

दास ने कहा कि अभी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जो हमारी विचारधारा है, उस पर हमला किया जा रहा है. हिंदुत्व हमारी देश की आत्मा है. इसकी रक्षा के लिए हमें कदम से कदम मिलाकर चलना होगा. शाहीनबाग, कड़रू जैसे स्थानों पर आंदोलन के नाम पर भारत को बदनाम करने की साजिश हो रही है. देश को तोड़ने का षड्यंत्र रचा जा रहा है. हमें अखंड भारत के लिए एकजुट होकर और सजग होकर काम करना है.

उन्होंने कहा कि दीपक प्रकाश एक परिश्रमी कार्यकर्ता है, उन्हें पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भाजपा झारखंड में नए आयामों को छूएगी. भाजपा कभी भी परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देती है. यह एक लोकतांत्रिक पार्टी है.

यही कारण है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपना राजनीतिक कैरियर शुरू करने वाले दीपक प्रकाश आज प्रदेश भाजपा के मुखिया हैं.

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, दीपक प्रकाश और बाबूलाल मरांडी ने अपने विचार व्यक्त किए. पद्मश्री कड़िया मुंडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गण, जिलाध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

WhatsApp और Facebook पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर होगी जेल: धीरज प्रकाश

Next Post

कांग्रेस में सिर्फ मेमनों के मिमियाने की आवाज सुनने के अभ्यस्त लोगों को शेरों की दहाड़ समझ में नहीं आएगी: भाजपा

Next Post
कांग्रेस में सिर्फ मेमनों के मिमियाने की आवाज सुनने के अभ्यस्त लोगों को शेरों की दहाड़ समझ में नहीं आएगी: भाजपा

कांग्रेस में सिर्फ मेमनों के मिमियाने की आवाज सुनने के अभ्यस्त लोगों को शेरों की दहाड़ समझ में नहीं आएगी: भाजपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d