BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शहीद के वंशज की मौत पर भाजपा कर रही राजनीति -कांग्रेस

by bnnbharat.com
June 30, 2020
in Uncategorized
शहीद के वंशज की मौत पर भाजपा कर रही राजनीति -कांग्रेस

शहीद के वंशज की मौत पर भाजपा कर रही राजनीति -कांग्रेस

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने अमर शहीद सिद्धू कान्हू के वंशजों की हत्या मामले में भाजपा द्वारा की जा रही राजनीति को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और देश की राजनीति में हत्या जैसी जघन्य घटना का फायदा उठाने की परंपरा नहीं रही है. लेकिन यह दुख की बात है कि भाजपा नेता इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने में जुटे हैं.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में करीब 16 वर्षों तक सत्ता में रहने वाले भाजपा नेताओं ने कभी भी विस्थापितों, आंदोलनकारियों किसानों और भूख से हो रही मौत को लेकर आवाज नहीं उठाई और ना ही कभी भाजपा नेताओं ने जल ,जंगल और जमीन के मुद्दे पर आंदोलन किया. परंतु एक जघन्य हत्याकांड मामले में जांच की दिशा को लगातार बदलने की कोशिश की जा रही है.
उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में रहने के दौरान कभी भी अमर शहीद सिद्धो कान्हू के वंशजों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठाया और ना ही संथाल परगना आदिवासियों के विकास के लिए ठोस पहल करने की आवश्यकता महसूस की. लेकिन अब यही भाजपा नेता पूरी तरह से नाटक कर रहे हैं और घटिया राजनीति करने में व्यस्त हैं.
उन्होंने कहा कि 6 महीने के कार्यकाल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार हर जरूरतमंद और गरीब परिवारों को मदद पहुंचाने में जुटी है ऑल पार्टी कार्यकर्ता भी लगातार सेवा कार्य में लगे हैं। उन्होंने कहा कि यह संतोष की बात है कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था में लगातार सुधार हुआ है हर जिले में कोरोनावायरस की व्यवस्था की जा रही है और डॉक्टर तथा स्वास्थ्य कर्मी लोगों की सेवा में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए शासन में केंद्र सरकार द्वारा शुरू मनरेगा योजना आज लॉकडाउन में भी देश के श्रमिकों के लिए वरदान साबित हुआ है। राज्य में लोक डॉन की अवधि में सबसे अधिक संख्या में लोगों को इसके माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि यह भी खुशी की बात है कि राज्य में मानसून आने के पहले ही किसानों के बीच बीज का वितरण करने का कार्य आरंभ कर दिया गया और पहली बार राज्य सरकार ने किसानों की खेत की जुताई और उन्हें डीजल समेत अन्य सहायता उपलब्ध कराने का काम किया है.
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव, डा राजेश गुप्ता छोटू ने ने कहा कि देशव्यापी संकट के बीच राज्य सरकार की ओर से खाद्य आपूर्ति मंत्री डा रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में हर गरीब परिवार को खाद्यान्न , अनाज और अन्य सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में लोगों की कोरोनावायरस निश्चित की गई ।वहीं ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम द्वारा मनरेगा समेत ग्रामीण विकास की अन्य योजनाओं के माध्यम से लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। कृषि मंत्री बादल के नेतृत्व में भी छह महीनों के शासनकाल में उल्लेखनीय काम किए गए। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ताओं ने भाजपा से सवाल पूछा है पूरे लाकडाउन में अभी तक आपके कार्यालय में साढ़े छ किलो का ताला लटका रहा और आज झुटकोलिया धरना किससे अनुमति लेकर बैठे हैं वो भी पार्क में जहाँ कानूनी रुप से जाना मना है। शहादत को नमन करने के लिए मात्र पार्क खोला गया था,भाजपा जवाब दे क्यों नही लाकडाउन कानून के तहत उनके नेताओं पर आइपीसी धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाए.
—

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बड़कागांव में जल्द होगा विस्थापितों की समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री

Next Post

  एनएसयूआई ने राजधानी के लॉज एवं होस्टल की 4 माह की फ़ीस माफ करने की मांग

Next Post
  एनएसयूआई ने राजधानी के लॉज एवं होस्टल की 4 माह की फ़ीस माफ करने की मांग

  एनएसयूआई ने राजधानी के लॉज एवं होस्टल की 4 माह की फ़ीस माफ करने की मांग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d