रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश के निर्देश पर पार्टी ने मंगलवार को दो प्रदेश स्तरीय जांच कमिटी का गठन किया है. पहली कमिटी आगामी 25 जून को सरायकेला खरसावां जिलान्तर्गत आदित्यपुर का दौरा करके 17 जून से लापता नाबालिग छात्रा की 20 जून को खरकई नदी से मिली नग्न लाश की घटना की जांच करेगी एवं उसके परिजन से मिलेगी.
इस कमेटी में सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक अपर्णा सेन गुप्ता एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती सिंह शामिल है. कमिटी जांच की रिपोर्ट तीन दिनों में प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेगी.
दूसरी कमिटी साहेबगंज जिलान्तर्गत भोगनाडीह के स्व रामेश्वर मुर्मू की विगत दिनों हुई नृशंश हत्या की जांच के लिएगठित की गई है.यह कमिटी आगामी 26जून को भोगना डीह जाकर घटना की जांच करते हुए तीन दिनों में प्रदेश अध्यक्ष को रिपोर्ट सौपेगी.कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद समीर उरांव, डॉ अरुण उरांव, सुनील सोरेन,हेमलाल मुर्मु, लुईस मरांडी,शिवशंकर उरांव, लक्ष्मण टुडू, गंगोत्री कुजूर, अशोक बड़ाइक एवं बिंदेश्वर उरांव शामिल हैं.

