BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गुजरात मे निकाय चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी सफलता , नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता का भरोसा: राजेश शुक्ल

by bnnbharat.com
February 23, 2021
in समाचार
उपभोक्ता संरक्षण कानून 2019 केन्द्र सरकार की सराहनीय पहल : राजेश शुक्ल

उपभोक्ता संरक्षण कानून 2019 केन्द्र सरकार की सराहनीय पहल : राजेश शुक्ल

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi:- प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने गुजरात निकाय चुनाव  में भाजपा को  मिली  शानदार  जीत के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा, भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और गुजरात के प्रभारी श्री भूपेंद्र यादव को बधाई दिया है.

वरिष्ठ भाजपा नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री शुक्ल  ने कहा है कि गुजरात की जनता ने इस निकाय चुनाव में  वैश्विक संक्रमण कोरोना  में केंद्र सरकार के सफल दायित्व और कृषि कानून पर भी मुहर लगाया है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व पर पूरा भरोसा व्यक्त किया है.

शुक्ल ने कहा है कि  विकास ही देश का मंत्र है, और विकास की जीत हो रही है. प्रधानमंत्री मोदी के मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका  विश्वास की  जीत हो रही  है और यह जीत का सिलसिला तेजी से आगे बढ़ रहा है और बढ़ता रहेगा.

शुक्ल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के संगठनात्मक क्षमता की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा  है कि भारतीय जनता पार्टी  राजनीति की दिशा बदलती है, राजनीति के साथ प्रवाह में बहते जाना  भाजपा  का काम नही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने जिस तरह से लोकाभिमुख शासन दिया, जिस तरह से कल्याणकारी राज्य की कल्पना को सिद्ध करने के लिए मनोयोग से प्रयास किया , उसी का परिणाम है कि भाजपा के लोककल्याणकारी नीतियों  में लोंगो का अटूट विश्वास है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक नेतृत्व  का ही प्रतिफल है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्पेशल आरटी पीसीआर : 124, ट्रू-नाट : 149 का लिया सैंपल

Next Post

सीएम से भारतीय रिजर्व बैंक और राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

Next Post
सम्यक बदलाव एवं प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रही है राज्य सरकार:मुख्यमंत्री

सीएम से भारतीय रिजर्व बैंक और राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d