रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा कि जमशेदपुर, तोरपा, खूंटी, चक्रधरपुर, चाईबासा समेत कोल्हान की 20 सीटों में 18 सीटों पर जीत हासिल करेगी. जनता ने भरपूर समर्थन दिया. कुछ एक जगह छोड़कर शांतिपूर्ण मतदान के लिए जनता, पुलिस प्रशासन एवं चुनाव आयोग को बहुत बहुत बधाई.
वर्णवाल ने कहा कि कोल्हान की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के विकास को मुद्दा रखते हुए विकास पर वोट दिया और भाजपा के विकास मॉडल को पूर्णतया समर्थन दिया. आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी की मजबूत और स्थाई सरकार बनना तय है.

