BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BJP सरकार 3 सालों की उपलब्धियों में झूठी कर्ज माफी का ढोल पीट रही है: प्रियंका गांधी

by bnnbharat.com
March 9, 2020
in समाचार
BJP सरकार 3 सालों की उपलब्धियों में झूठी कर्ज माफी का ढोल पीट रही है: प्रियंका गांधी

BJP सरकार 3 सालों की उपलब्धियों में झूठी कर्ज माफी का ढोल पीट रही है: प्रियंका गांधी

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर योगी सरकार पर किसानों की कर्जमाफी को लेकर हमला बोला है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार अपनी तीन सालों की उपलब्धियों में झूठी कर्ज माफी का ढोल पीट रही है, लेकिन छोटे-छोटे लोन के लिए किसानों को प्रताड़ित करने में जुटी हुई है.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्वीट में बताया कि सहारनपुर के इस किसान पर मात्र एक लाख चालीस हजार रुपए का लोन था, लेकिन बैंक ने इस किसान को इतना प्रताड़ित किया कि उन्होंने बैंक के सामने ही आत्महत्या कर ली.

उत्तर प्रदेश में हर जगह यही हाल है और छोटे-छोटे लोनों के लिए किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है. योगी सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी तीन सालों की उपलब्धियों में झूठी कर्ज माफी का ढोल पीट रही है. इस परिवार के लिए क्या जवाब है उनके पास?’

आपको बताते जाए कि वेदपाल ने यूनियन बैंक आफ इंडिया से किसी दलाल के माध्यम से लोन लिया था, लेकिन लोन देते समय बैंक द्वारा वेदपाल से पूर्व में दूसरे बैंक से लिए गए लोन का नो-ड्यूज सर्टिफिकेट जमा नहीं करवाया था. इसके बाद बैंक द्वारा पिछले बैंक के नो-ड्यूज सर्टिफिकेट की मांग की गई थी.

पूर्व बैंक से नो-ड्यूज सर्टिफिकेट ना मिल पाने के कारण और बैंक द्वारा लगातार लोन का पैसा वापस जमा करने के दबाब से परेशान आकर किसान ने एक बैंक के सामने पेड़ से लटक कर अपनी जान दे दी.

मृतक के परिजनों का आरोप है कि दलालों व बैंक मैनेजर की मिली भगत से किसान को ऋण देने के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर द्वारा रिश्वत में मोटी रकम ली गई थी. परिजनों ने बैंक कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वायरस: जांच में 36 नमूनों में से 32 की रिपोर्ट निगेटिव

Next Post

कांग्रेस के दिग्गज नेता हंसराज भारद्वाज का निधन

Next Post
कांग्रेस के दिग्गज नेता हंसराज भारद्वाज का निधन

कांग्रेस के दिग्गज नेता हंसराज भारद्वाज का निधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d