रांची: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में बाबा साहब भीम राव आंबेडकर जी की पुण्यतिथि मनाई गई. बाबा साहब के 64वें महापरिनिर्वाण दिवस पर कार्यकर्ताओं के द्वारा पर बाबा साहब के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया.
इस मौके पर उपस्थित प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने माल्यार्पण करते हुए कहा कि बाबा साहब के विचार और आदर्श लाखों लोगों को ताकत देता है. बाबासाहब ने राष्ट्र के लिए जो सपने देखे थे हम उन सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. उनके विचार हम सब को प्रेरित करते रहेंगे. बाबा साहब का पूरा जीवन देश सेवा को समर्पित था.
सिंह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर प्रबल राष्ट्रवादी चिंतक थे. भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी भूमिका स्वर्णाक्षरों में अंकित है. उन्होंने अपना पूरा जीवन दलित वर्ग को समाज में समानता दिलाने के लिए संघर्ष में लगा दिया. उनके विचारों ने लाखों लोगों को प्रेरणा किया.
उनका आह्वान कि शिक्षित बनो, संगठित रहो, और संघर्ष करो करोड़ों दलित, वंचित समाज को प्रेरित करता है.
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, मनोज सिंह, काजल प्रधान, शिवपूजन पाठक, अशोक बड़ाइक, सुमन कुमार, राजश्री जयंती, शिवशंकर उरांव, किसलय तिवारी, मनोज दुबे सहित कई उपस्थित थे.
