BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आमजनों के स्वास्थ्य की चिंता भाजपा सरकार की प्राथमिकता : प्रदीप वर्मा

by bnnbharat.com
November 22, 2019
in समाचार
आमजनों के स्वास्थ्य की चिंता भाजपा सरकार की प्राथमिकता : प्रदीप वर्मा

आमजनों के स्वास्थ्य की चिंता भाजपा सरकार की प्राथमिकता : प्रदीप वर्मा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने कहा कि बीते पांच वर्षों में भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई कार्य किये हैं. कई योजनाओं को धरातल पर उतारा जिनका सीधा लाभ राज्य के गरीब जनता को मिल रहा है.

उन्होंने कहा कि राज्य के हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता भी है और प्रतिबद्धता भी. वर्मा ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 68 लाख परिवार जुड़े हैं, जबकि 40 लाख से अधिक गोल्डन कार्ड बनाये जा चुके हैं.

उन्होंने कहा कि अबतक 3 लाख से अधिक लाभुक इस योजना का लाभ उठा चुके हैं. वर्मा ने बताया कि आजादी के 67 साल बाद तक राज्य में सिर्फ तीन मेडिकल कॉलेज थे, जबकि रघुवर सरकार ने पांच नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण का फैसला लिया, जिनमें से दुमका, हजारीबाग और पलामू मेडिकल कॉलेज महज 2 साल में बनकर तैयार हो गए, जहां नामांकन भी प्रारंभ हो गए हैं. जबकि चाईबासा और कोडरमा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण जारी है.

देवघर एम्स में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो चुकी है और रांची में कैंसर अस्पताल के निर्माण जारी है. उन्होंने कहा कि बीते 14 सालों में कांग्रेस- झामुमो की सरकार ने अपने शासनकाल में गरीबों के स्वास्थ्य की दिशा में कुछ नहीं किया. गरीबों को इलाज के लिए झारखंड से बाहर जाना पड़ता था, सबसे दु:ख की बात ये थी कि इलाज में उनके जमीन- जायदाद तक बिक जाते थे और झारखंडवासियों की यह दशा किसी को नजर नहीं आती थी.

अब भाजपा के शासन में गरीब से गरीब व्यक्ति के मन में भी यह भरोसा और उम्मीद जगी है कि बीमार होने पर उसे इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और सरकार 5 लाख तक का इलाज मुफ्त में कराएगी. झारखंड सरकार ने आमजनों के त्वरित इलाज हेतु 108 एम्बुलेंस सेवा भी शुरू की है जो अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है. इस इमरजेंसी एम्बुलेंस सेवा से अबतक 2.5 लाख लोगों को त्वरित इलाज मिल चुका है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दुष्कर्म कर युवती को जलाया जिंदा, गिरफ्तार

Next Post

अमित शाह पर गलतबयानी करने के आरोप पर भाजपा का पलटवार

Next Post
अमित शाह पर गलतबयानी करने के आरोप पर भाजपा का पलटवार

अमित शाह पर गलतबयानी करने के आरोप पर भाजपा का पलटवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d