BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

3 वर्षों तक विपक्ष में रहते हुए खुद सत्र का बहिष्कार किया और दे रहे हैं नसीहतः भाजपा

by bnnbharat.com
February 12, 2020
in समाचार
3 वर्षों तक विपक्ष में रहते हुए खुद सत्र का बहिष्कार किया और दे रहे हैं नसीहतः भाजपा

3 वर्षों तक विपक्ष में रहते हुए खुद सत्र का बहिष्कार किया और दे रहे हैं नसीहतः भाजपा

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा विधायकों के प्रशिक्षण शिविर में पक्ष विपक्ष को साथ काम करने की नसीहत देने पर तंज कसा.

प्रतुल ने कहा कि जब झारखंड मुक्ति मोर्चा विपक्ष में थी तो उसने 3 वर्षों तक विधान सभा को बाधित कर के रखा था. लोकहित के मुद्दे विधानसभा में नही उठने दिए गए. स्पीकर के ऊपर कुर्सी और जूते फेंके गए. लेकिन सत्ता में आते ही इनका सुर बदल गया और यह पक्ष विपक्ष को साथ लेकर चलने की बात कर रहे हैं. यह झामुमो के बदलते हुए रंग को दिखाता है.

प्रतुल ने कहा कि सरकार कहती कुछ है और करती कुछ और ही है. हेमंत ने कहा कि विद्वेष की भावना से कोई कार्य नहीं होगा. लेकिन अब सूचना आ रही है कि रघुवर सरकार के द्वारा एक रुपए में महिलाओं के लिए रजिस्ट्री की व्यवस्था को भी बन्द किया जाएगा.

प्रतुल ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो भाजपा इसका पुरजोर विरोध करेगी. इस योजना की पूरे देश में प्रशंसा हुई थी और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में इसे एक बड़ा कदम बताया गया था. नई सरकार को अपनी नई योजनाएं बिल्कुल लानी चाहिए लेकिन सफल तरीके से चल रही पुरानी योजनाओं के साथ छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए. कृषि आशीर्वाद योजना के अंतर्गत किसानों को ₹25000 तक की सरकार के द्वारा सहायता राशि दी जाती थी. लाभ शत प्रतिशत यहां के आदिवासी मूलवासी को मिलता था.

जब रघुवर दास मुख्यमंत्री थे तो उनके कार्यकाल में हेमंत सोरेन, शिबू सोरेन, मधु कोड़ा आदि सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकार ने आवास मुहैया कराया था. लेकिन मौजूदा सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के आवास आवंटन को अभी तक लटका कर रखा है. इन्ही चीजों से स्पष्ट होता है कि मौजूदा सरकार विद्वेष की भावना से कार्य कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वरीय सुरक्षा सलाहकार के. विजय कुमार ने सीएम के साथ वामपंथ उग्रवाद की समस्या पर किया विचार विमर्श

Next Post

मैक्सवेल दक्षिण अफ्रीका के दौरे से हुए बाहर

Next Post
मैक्सवेल दक्षिण अफ्रीका के दौरे से हुए बाहर

मैक्सवेल दक्षिण अफ्रीका के दौरे से हुए बाहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d