जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा ने अब तक प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है.
उधर जमशेदपुर पश्चिम से विधायक और झारखंड सरकार के मंत्री झारखंड की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं यानि मंत्री सरयू राय.
जिन्होंने जमशेदपुर पश्चिम से दो बार चुनाव जीता है और 4- 4 सूची जारी करने के बाद भी अब तक पार्टी आलाकमान की ओर से जमशेदपुर पश्चिम सीट को होल्ड पर रखा गया है.
इसको लेकर एक ओर जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है, वहीं टिकट की आस लगाए बैठे मंत्री सरयू राय भी अब अपना संतुलन खो चुके हैं .
बता दें कि मंत्री सरयू राय ने कल इसका खुलासा करने की बात कही है. हालांकि मंत्री ने जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी दोनों विधानसभा सीट के लिए नामांकन पत्र खरीदा है.
मंत्री ने यह भी ऐलान किया है कि वह अब किसी के पास याचना के लिए नहीं जाएंगे.
कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मंत्रणा करेंगे और कार्यकर्ता जो उचित सलाह देंगे उसी के तहत आगे निर्णय लेंगे.
हालांकि सूत्र बताते हैं कि मंत्री जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से ही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.

