BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा ने सिर्फ सौदेबाजी और समझौते की राजनीति की है-रामेश्वर उरांव

by bnnbharat.com
June 22, 2020
in Uncategorized
भाजपा ने सिर्फ सौदेबाजी और समझौते की राजनीति की है-रामेश्वर उरांव

भाजपा ने सिर्फ सौदेबाजी और समझौते की राजनीति की है-रामेश्वर उरांव

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : रांची के नामकुम प्रखंड स्थित संत फ्रांसिस स्कूल में गरीब एवं जरूरतमंदों के बीच अनाज किट वितरण किया गया. इस अवसर पर सफाई कर्मियों व संकट काल मे राशन वितरण में लगे पी डी इस डीलरों कोरोना योद्धा के रूप में प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया. यह आयोजन कांग्रेस झारखंड प्रदेश की ओर से किया गया.  इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्य के वित्तमंत्री डॉ रामेश्वर उराँव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे.
अपने संबोधन में डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि आज वैश्विक महामारी कोविड 19 में कांग्रेस का एक एक सिपाही लोगों की मदद में लगा रहा. कांग्रेस पार्टी वैसे सभी कोरोना योद्धाओं के प्रति आभार प्रकट करती है जिन्होंने अपने जान की परवाह किये बिना लोगों की सेवा में लगे रहे. जैसे डॉक्टर नर्स पैरामेडिकल स्टाफ सफाईकर्मी मीडिया कर्मी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार अपने नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी की सोच के अनुरूप लगातार जनसेवा में जुटी रही. आज का यह कार्यक्रम भी उसी कड़ी में आयोजित किया गया है.  हम करने में विश्वास करते हैं कहने में नहीं. राज्य की संवेदनशील सरकार के द्वारा उठाये गए कदमों को देश और दुनिया के लोगों ने सराहा है. दूसरे तरफ वैसे लोग हैं जिन्हें जनता ने खारिज कर दिया है. वो नकारे जाने के बाद सिर्फ चर्चा में बने रहने के लिए मीडिया में नकारात्मक बयानबाजी कर राज्य की छवि को खराब करने में लगे हुए हैं. झारखण्ड गठन काल से लेकर आज तक भाजपा ने सिर्फ सौदेबाजी और समझौते की राजनीति की है. गरीब जरूरतमंदों असहायों की मदद से कन्नी काटने के लिए कोरोना काल मे भी ये सिर्फ राजनैतिक प्रपंच करते रहे जबकि कांग्रेस पार्टी जनता के सेवार्थ कार्य करती आई है.
इस अवसर पर बोलते हुए खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि राहुल गांधी जी के सोच के अनुरूप समग्र भारत मे एकरूपता को लेकर झारखण्ड राज्य में उनके निर्देशानुसार यह कार्यक्रम रखा गया है कोरोना योद्धाओं के साहस का परिणाम है की इस महामारी को नियंत्रित करने में सफल हो सके हैं ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा समावेशी विकास की रही है ऐसे संकट में कांग्रेसजन लगातार सेवाकार्य में तत्पर रहे हैं ।
कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लिए गए निर्णय एवं लागू किये गए कानून मनरेगा खाध सुरक्षा अधिनियम ही आज लोगों के काम आ रहे हैं अन्यथा केंद्र सरकार के संवेदनहीनता के चलते इस महामारी में लोगो की रक्षा करना मुश्किल हो जाता ।
इस मौके पर पी डी एस डीलरों सफाई कर्मियों के बीच स्वयं प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उराँव खिजरी विधायक व उपस्थित नेताओं के द्वारा सुखा राशन किट , मास्क का वितरण किया गया तथा कोरोना योद्धाओं को प्रशस्तिपत्र देकर तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन केशव महतो कमलेश ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन रांची महानगर अध्यक्ष संजय पांडे ने किया ,
मौके पर रांची जिला कामगार कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक ओझा नामकुम प्रखंड अध्यक्ष रंजीत बड़ाइक , वरिष्ठ कांग्रेस नेता किरण सांगा पार्षद कुलभूषण डुंगडुंग छैन्प् के अमरजीत सिंह रूपेश चौरसिया राहुल रे सहित वार्ड 11 एवं 12 के अध्यक्ष व पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे ।
हुए साथ मे मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश राजेश ठाकुर खिजरी के विधायक राजेश कच्छप प्रदेश प्रवक्ता आलोक दूबे राजीव रंजन प्रसाद लालकिशोर नाथ शाहदेव डॉ राजेश गुप्ता , महानगर जिला अध्यक्ष संजय पांडे रांची जिलाध्यक्ष सुरेश बैठा प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्टेशन मास्टर की कुर्सी पर मिला अजगर, स्टेशन में मचा हड़कंप

Next Post

75 लाख की राशि से फिर से होगा विवेकानन्द पार्क का सौंदर्यीकरण

Next Post
75 लाख की राशि से फिर से होगा विवेकानन्द पार्क का सौंदर्यीकरण

75 लाख की राशि से फिर से होगा विवेकानन्द पार्क का सौंदर्यीकरण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d