BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बंगाल में चुनाव जीतने के लिए BJP साम्प्रदायिक माहौल पैदा कर रही है: ममता

by bnnbharat.com
April 3, 2021
in Uncategorized
देश में होनी चाहिए 4 रोटेटिंग राजधानियां, सिर्फ एक कैपिटल सिटी क्यों रहे: ममता बनर्जी
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर विधानसभा चुनाव जीतने के लिए राज्य में साम्प्रदायिक संघर्ष पैदा करने का शनिवार को आरोप लगाया. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने दक्षिण 24 परगना जिले के रैदिघी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुस्लिमों से हैदराबाद की भाजपा के समर्थन वाली पार्टी और उसकी बंगाल की सहयोगी पार्टियों के जाल में न फंसने का भी आह्वान किया, जो मतों का ध्रुवीकरण करने आयी हैं.

उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम और अब्बास सिद्दीकी की आईएसएफ पर निशाना साधते हुए यह टिप्पणी की. ओवैसी और सिद्दीकी दोनों ने पहले टीएमसी के आरोपों को खारिज कर दिया था. आईएसएफ माकपा और कांग्रेस के गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है.

टीएमसी प्रमुख ने हिंदुओं से भाजपा की ”साम्प्रदायिक झड़पों के लिए उकसाने” की कोशिशों के खिलाफ खड़ा होने का भी अनुरोध किया और उनसे उनके इलाकों में परेशानी पैदा करने के लिए भेजे गए बाहरी लोगों को खदेड़ने का भी आह्वान किया.

ममता ने अपनी हिंदू पहचान पर जोर देते हुए कहा, ”मैं एक हिंदू हूं जो हर दिन घर से निकलने से पहले चंडी मंत्र का जाप करती है. लेकिन मैं हर धर्म को सम्मान देने की अपनी परंपरा में विश्वास रखती हूं.” दलितों के घर में भोजन खाने पर भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ”मैं एक ब्राह्मण महिला हूं लेकिन मेरी करीबी सहयोगी एक अनुसूचित जाति की महिला है जो मेरी हर जरूरत का ध्यान रखती है.

वह मेरे लिए भोजन भी पकाती है.” बनर्जी ने कहा, ”मुझे इसका प्रचार करने की जरूरत नहीं है क्योंकि जो दलित के आंगन में खाना खाने के लिए पांच सितारा होटल से भोजन मंगवा कर खा रहे हैं वे दलित विरोधी, पिछड़ा वर्ग विरोधी और अल्पसंख्यक विरोधी हैं.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खतरनाक हमले के बाद अमेरिकी संसद भवन को आम लोगों के लिए खोलने में हो सकती है देरी

Next Post

मंगल पर आए दो बड़े भूकंप, NASA के इनसाइट लैंडर ने अब तक 500 से अधिक झटके किए रिकॉर्ड

Next Post
मंगल पर आए दो बड़े भूकंप, NASA के इनसाइट लैंडर ने अब तक 500 से अधिक झटके किए रिकॉर्ड

मंगल पर आए दो बड़े भूकंप, NASA के इनसाइट लैंडर ने अब तक 500 से अधिक झटके किए रिकॉर्ड

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d