BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा जनादेश-जनभावना का अपमान कर रही है: आलोक दूबे

by bnnbharat.com
July 13, 2020
in Uncategorized
भाजपा जनादेश-जनभावना का अपमान कर रही है: आलोक दूबे

भाजपा ने जनादेश-जनभावना का अपमान कर रही है: आलोक दूबे

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा है कि देश आज वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण से बचाव में जुटा है, वहीं सत्तालोलुप भाजपा नेता लोकतंत्र को खरीदने-बेचने में लगे है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि राजस्थान में जब भाजपा नेता सरकार गिराने की अपनी मंशा में विफल साबित होते नजर आ रहे है, तो विभिन्न केंद्रीय जांच एजेंसियों में बैठे संघी अधिकारियों की मदद से कांग्रेस नेताओं को डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि जनादेश, जनभावना और देशभक्ति का अपमान भाजपा-जनसंघी नेताओं के खून में रहा है, देश की आजादी की लड़ाई में भी इनकी भूमिका किसी से छिपी नहीं है, अब भाजपा नेता नये तरीके से जनादेश और जनभावना के अपमान में जुटे हैं.

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की भावना का अपमान कर पहले भाजपा ने गोवा, कर्नाटक और मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों में बहुमत नहीं होने के बावजूद जोड़-तोड़ कर अपनी सरकार बनायी, वहीं अब राजस्थान में भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की मर्यादाओं को तार-तार करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि देश की जनता अब भाजपा के असली चरित्र को अच्छी तरह से समझ चुकी है और मध्य प्रदेश में जैसे ही उपचुनाव होंगे, वहां भाजपा की सरकार गिर जाएगी, जबकि राजस्थान में अभी भाजपा की साजिश सफल होने की दूर-दूर तक कोई संभावना नहीं है.

उन्होंने कहा कि बिहार में भी जनादेश का अपमान कर पूर्ववती सरकार को अस्थिर करने का काम किया. इनके खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को कभी घर खाली करने का नोटिस मिलता है, तो कभी एसपीजी सुरक्षा हटा ली जाती है. वहीं भाजपा नेताओं ने राजनीतिक के स्तर को इतना गिरा दिया गया है कि गोवा में पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे दिवंगत मनोहर पर्रिकर की चिता ठंडी होने के पहले ही सरकार बनाने का दावा करते है, दूसरी तरफ डराने-धमकाने की कुत्सित राजनीतिक चाल के तहत कांग्रेस के विभिन्न नेताओं के ठिकाने पर जांच एजेंसियों पर दबाव डाल कर छापेमारी की कार्रवाई प्रारंभ की जाती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दलाई लामा आए तो होगा स्वागत, चीन को हो सकती है आपत्ति: ताइवान

Next Post

दक्षिण अफ्रीका में कर्फ्यू का ऐलान, शराब बिक्री पर प्रतिबंध

Next Post
दक्षिण अफ्रीका में कर्फ्यू का ऐलान, शराब बिक्री पर प्रतिबंध

दक्षिण अफ्रीका में कर्फ्यू का ऐलान, शराब बिक्री पर प्रतिबंध

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d