BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा को किसी जांच से परहेज नहीं, बशर्ते वह निष्पक्ष होः समीर उरांव

by bnnbharat.com
February 15, 2020
in समाचार
भाजपा को किसी जांच से परहेज नहीं, बशर्ते वह निष्पक्ष होः समीर उरांव

भाजपा को किसी जांच से परहेज नहीं, बशर्ते वह निष्पक्ष होः समीर उरांव

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि राज्य सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर रही है. जहां एक और सरकार किसानों के लिए लागत मूल्य से 150% मूल्य तथा कर्ज माफी का वायदा करके सत्ता में आई थी.

वहीं दूसरी ओर किसानों को कर्जमुक्त और आत्मनिर्भर बनाने वाली कल्याणकारी योजना कृषि आशीर्वाद योजना को बंद करने की खबरें सामने आ रही है.

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है जैसे सरकार ने किसानों की बलि चढ़ाने का मन बना लिया है. कृषि आशीर्वाद योजना से जहां 35 लाख किसानों को सीधा लाभ मिल रहा था और वह कर्जदार के बजाय आत्मनिर्भर बन रहे थे.

इस योजना के बन्द हो जाने से किसानों को एकबार फिर से महाजनों के गिरफ्त में जाने पर मजबूर कर दिया जाएगा. उरांव शनिवार को बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे.

1 रुपए में रजिस्ट्री योजना को बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण

उरांव ने कहा कि हेमंत सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चल रही 1 रुपए में रजिस्ट्री योजना को भी बंद करने जा रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है.

1 रुपये में रजिस्ट्री योजना एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि एक सामाजिक अभियान था जिससे महिलाओं के साथ-साथ एक परिवार भी सशक्त एवं स्वालंबी बन रहा था और हेमंत सरकार का ऐसे कार्यक्रम को बंद करना उनकी द्वेषपूर्ण मानसिकता को साफ दर्शाता है.

1 रुपये में जमीन-मकान की रजिस्ट्री ने आज महिलाओं को संपत्ति की मालकिन बनाया, यहीं कारण है कि पिछले पांच वर्षों में 80 फीसदी रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर हुई थी पर हेमंत सरकार सबकुछ जानते हुए भी सिर्फ भाजपा से उनके द्वेष के कारण ऐसी कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने जा रही है.

हेमंत सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर राज्य की महिलाओं के लिए इस तरीके से अहितकारी कदम उठाने के पीछे उनकी मंशा क्या है.

मुख्यमंत्री दोहरी राजनीति करते हैं

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री दोहरी राजनीति करते हैं. लोहरदगा में बहुसंख्यक समाज के लोगों के जुलूस पर पथराव हुआ और एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दर्जनों घायल हुए. लेकिन मुख्यमंत्री ने घटना के 20 दिन के बाद घटनास्थल का दौरा नहीं करके बहुसंख्यक समाज के प्रति अपनी सोच दिखाई है.

उन्होंने कहा कि जब विपक्ष में झारखंड मुक्ति मोर्चा थी तो उसके नेता हमेशा कह देते कि जमीन मामलों की जांच करने वाली एसआईटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए, लेकिन सरकार बनते ही बदल गए हैं और अब उन्होंने एसआईटी की रिपोर्ट को ही दबा दिया है. यह साफ दिखाता है कि विपक्ष में उनके सुर कुछ और रहते हैं और सत्ता में आते ही सुर बदल जाते हैं.

हेमंत सरकार अब बहानेबाजी करने पर है उतारू

प्रदेश प्रवक्ता अनिल सिन्हा ने कहा बड़े-बड़े वायदे और घोषणाएं करके सत्ता में आई हेमंत सरकार अब बहानेबाजी करने पर उतारू है और अपने वायदों को जमीन पर उतारने की क्षमता हेमंत सरकार में नहीं है. इसलिए खजाना खाली का बहाना करके जनता को दिग्भ्रमित कर रही है.

उन्होंने कहा कि पथ निर्माण विभाग में वर्ष 2014 में हुए टेंडर की भी सरकार को जांच करानी चाहिए या फिर 2015 से कराकर सरकार अपनी दुराग्रह का परिचय दे रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

RBI गवर्नर ने कहा, नीतिगत दर में कटौती का लाभ धीरे-धीरे मिलेगा

Next Post

वार्षिक खेलकूद समारोह का हुआ आयोजन, बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Next Post
वार्षिक खेलकूद समारोह का हुआ आयोजन, बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

वार्षिक खेलकूद समारोह का हुआ आयोजन, बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d