BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रही है भाजपाः ललन कुमार

by bnnbharat.com
June 13, 2020
in Uncategorized
आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रही है भाजपाः ललन कुमार
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: सुप्रीम कोर्ट की आरक्षण को लेकर टिप्पणी के बाद ये मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है. विपक्ष सरकार पर हमलावर है और सरकार सफाई दे रही है कि वो आरक्षण के पक्ष में है.

बिहार चुनाव से पहले विपक्ष को सरकार को घेरने का धरा धराया मुद्दा मिल गया है. बिहार युवा कांग्र्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार का कहना है कि भाजपा आरक्षण विरोधी है उसे समाप्त करने की साजिश रच रही है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि एक अप्रैल 2018 के आंकड़ों के मुताबिक देश के 40 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दलितों की संख्या कुल 39 है जबकि कम से कम 169 होनी चाहिए, पिछड़ वर्ग से एक भी प्रोफेसर नहीं है जबकि कम से कम 304 प्रोफेसर होने चाहिए जबकि सवर्ण प्रोफेसरों की संख्या 1071 है जोकि अधिकतम 562 होनी चाहिए.

इतना ही नहीं देश में एक भी एसोसिएट अस्टिंट प्रोफेसर नहीं है. उन्होंने कहा कि रेलवे में गु्रप ए व बी में कुल अफसर 16381 हैं जिसमें पिछड़ों की संख्या महज 1319 है जबकि सवर्णों की संख्या 11273 है. इसी तरह केंद्र सरकार के कुल 71 विभागों में ए व बी ग्रुप के पिछड़े अफसरों की संख्या है 51384 जबकि सवर्णों की संख्या है 216408.

ललन कुमार ने कहा कि अगर अभी भी पिछड़े एकजुट नहीं हुए तो आने वाले समय में उनकी स्थिती और भी बदतर हो सकती है. उन्होंने कहा कि जबतक भाजपा की सरकार है तबतक पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों को न्याय नहीं मिल सकता, हमें एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बाहर करना चाहिए जिसकी शुरूआत बिहार विधानसभा चुनाव से करनी है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा संविधान को बदलकर मनुवाद को लागू करना चाहती है, जितनी जल्दी ये बात जनता के समझ में आए उतना ही बेहतर है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

HC ने अस्पताल में बेड व वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाने का दिया आदेश

Next Post

रामविलास पासवान के बयान पर बोले कांग्रेस नेता, आरक्षण पर नीयत साफ हो तो दें इस्तीफा

Next Post
रामविलास पासवान के बयान पर बोले कांग्रेस नेता, आरक्षण पर नीयत साफ हो तो दें इस्तीफा

रामविलास पासवान के बयान पर बोले कांग्रेस नेता, आरक्षण पर नीयत साफ हो तो दें इस्तीफा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d