BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजयुमो भाजपा के संगठन की रीढ़: राजेश जैन

by bnnbharat.com
September 7, 2020
in समाचार
भाजपा नेता के छोटे भाई का निधन
Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेर: भारतीय जनता पार्टी के नगर युवा मोर्चा की बैठक त्रिमूर्ति कंपलेक्स में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता नगर युवा अध्यक्ष रॉबिन केसरी ने की.

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं भाजपा पूर्व प्रत्याशी प्रणब कुमार यादव साथ में बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव कुमार मंडल एवं मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष राजेश जैन एवं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीर कुंवर सिंह, युवा मोर्चा के जिला प्रभारी चंद्रशेखर, जिला प्रवक्ता सह जमालपुर विधानसभा प्रभारी शैलेन्द्र चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी फणीभूषण सिंह थे एवं इस कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष अजीत कुमार छोटू ने किया.

वहीं कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए संजीव मंडल ने कहा कि विधानसभा चुनाव सामने हैं. इस चुनाव में एनडीए की जीत में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम होगी. युवा वर्ग का उत्साह देखकर ऐसा लगा कि  भारतीय जनता पार्टी अब केवल बुजुर्गों की पार्टी ही नहीं बल्कि युवा वर्ग  की पार्टी भी है और पार्टी में युवा वर्ग की इस तरह सक्रिय भूमिका को देखते हुए लगता है कि युवा वर्ग ही जीत को सुनिश्चित करेंगे.

मौके पर प्रणव यादव ने कहा कि युवा मोर्चा के युवा भारतीय जनता पार्टी के झंडे का डंडा है. वहीं भाजयुमो के जिला अध्यक्ष वीर कुमार सिंह ने कहा कि युवा कार्यकर्ता भाजपा की युवा सेना है. इस चुनाव में युवाओं की भागीदारी सबसे अहम होगी जो जीत को सुनिश्चित करेंगे.

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि भाजयुमो भाजपा के संगठन की रीढ़ है. आज युवाओं का अद्भुत उत्साह देखने योग्य है और कहा कि चुनाव में भाजयुमो कार्यकर्ता जीत में अहम भूमिका निभाएंगे. इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नहर से महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

रिया ने किया खुलासा, कहा- सुशांत कभी-कभी गांजा पीता था, लेकिन ड्रग्स कभी नहीं लिया

Next Post
सुशांत आत्महत्या मामला: जानें सीबीआई के किन सवालों से रिया के छूटे पसीने

रिया ने किया खुलासा, कहा- सुशांत कभी-कभी गांजा पीता था, लेकिन ड्रग्स कभी नहीं लिया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d