BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जो विचारधारा पर आधारित है न कि वंशवाद पर: नड्डा

by bnnbharat.com
January 5, 2020
in समाचार
भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जो विचारधारा पर आधारित है न कि वंशवाद पर: नड्डा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि भाजपा और वाम दलों को छोड़कर कोई भी क्षेत्रीय या राष्ट्रीय दल वंशवाद की राजनीति से अछूता नहीं है.

यहां तालकटोरा स्टेडियम में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘देश में लगभग 2,300 राजनीतिक दल हैं, जिनमें सिर्फ 500 पार्टियों को चुनाव आयोग से मान्यता मिली है.

इनमें 56 क्षेत्रीय और सात राष्ट्रीय पार्टियां हैं. आपको इस बात पर गर्व होना चाहिए कि भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जो विचारधारा पर आधारित है न कि वंशवाद पर.’

उन्होंने कहा, ‘हमें यह समझना चाहिए. सभी पार्टियां वंशवाद पर आधारित हैं. भाजपा और वाम दलों को छोड़ दें तो कोई भी क्षेत्रीय या राष्ट्रीय दल ऐसा नहीं है, जो वंशवाद से अछूता हो.’

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वे सही राजनीतिक दल में हैं.

उन्होंने कहा, ‘लोग कभी-कभी मौका या पसंद के आधार पर राजनीतिक दलों में शामिल होते हैं. मैं आपको बताना चाहता हूं कि आप सही जगह आए हैं.’

इस साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा विभिन्न अभियान चला रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस ने बिना जांच प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की, माफी मांगे योगी सरकार: मायावती

Next Post

हरदीप पुरी ने कहा, मनोज तिवारी ने गाड़ी की नंबर प्लेट पर सालों पहले लिखवा दिया था ‘CAA’

Next Post
हरदीप पुरी ने कहा, मनोज तिवारी ने गाड़ी की नंबर प्लेट पर सालों पहले लिखवा दिया था ‘CAA’

हरदीप पुरी ने कहा, मनोज तिवारी ने गाड़ी की नंबर प्लेट पर सालों पहले लिखवा दिया था 'CAA'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d