नई दिल्ली: शाहीन बाग में फायरिंग करने वाले शख्स कपिल गुर्जर को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के आरोपों का जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर रही है.अगर कपिल के आप के साथ संबंध हैं, तो उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. चुनाव से पहले यह उनका राजनीतिक स्टंट है.

