जुगसलाई : भारतीय जनता पार्टी जुगसलाई मंडल की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन जुगसलाई खड़केश्वर धाम मंदिर प्रांगण एव एम ई स्कूल सरकारी विद्यालय प्रांगण में हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिला के अध्यक्ष गुंजन यादव भाजपा के नेता आलोक बाजपेई उपस्थित थे.
जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर पूरे महानगर क्षेत्रों में हर मंडल में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. उसी के तहत आज जुगसलाई मंडल में भी कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिला. उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए आज पौधारोपण करना अति आवश्यक है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, मंडल महामंत्री धर्मेंद्र जैन, प्रमोद मालाकार, राकेश सिंह, गोल्डी दुबे, शिव शर्मा, पिंटू सैनी, रंजीत उपाध्याय, अनमोल शर्मा, पी के करुवा, गणेश रजक, अरविंदर कौर, जगदीश लाल, विजय शर्मा, विष्णु सोनकर उपस्थित थे.

