BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा नेत्री व जिला परिषद सदस्य नीतू सिंह ने कांग्रेस का थामा दामन

by bnnbharat.com
August 2, 2020
in समाचार
भाजपा नेत्री व जिला परिषद सदस्य नीतू सिंह ने कांग्रेस का थामा दामन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष सह बोकारो जिले के चंद्रपुरा जिला परिषद की सदस्य नीतू सिंह आज अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गयी.

रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस भवन में आयोजित मिलन समारोह  को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी है और इसी पार्टी ने देश को आजादी दिलायी और बाद में देश के पुनर्निर्माण की बुनियाद रखी.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबी, आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक असामानता को दूर  करने के लिए संघर्ष करने वाली है, इस पार्टी ने देश को गुलामी से मुक्ति दिलायी और अब लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए संघर्षरत है.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के सिद्धांत पर विश्वास करती है, इस पार्टी में कोई छोटा-बड़ा नहीं है. कांग्रेस ने कभी किसी के साथ भेदभाव करने का काम नहीं किया.

कांग्रेस पार्टी ने ही किसी महिला को प्रधानमंत्री बनने का मौका किया, पार्टी की विचाराधारा पर विश्वास कर संगठन में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत है. कांग्रेस पार्टी में सभी के मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा.

सोशल डिस्टेसिंग के साथ आयोजित मिलन समारोह का संचालन बोकारोजिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजूर अहमद अंसारी ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रभारी आरपीएन सिंह के नेतृत्व पर आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं का स्वागत है.

उन्होंने कहा कि जब राज्य में बेरमो और दुमका विधानसभा उपचुनाव होना है, उस परस्थिति में संगठन में शामिल होने वाले नेताओं की बड़ी जिम्मेवारी है कि आने वाले समय में संगठन की मजबूती के लिए अपनी ताकत लगाये.

सदस्यता कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय लाल पासवान,युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार जयमंगल अनूप सिंह, महिला अध्यक्ष गुंजन सिंह, युवक कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, डा राजेश गुप्ता छोटू मुख्य रूप से उपस्थित थेचन्द्रपुरा बोकारो जिला परिषद की सदस्य व भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष  नीतू सिंह  अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा रामेश्वर उरांव ने नीतू सिंह को कांग्रेस का तिरंगा पट्टा पहनाकर एवं फार्म भरवाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई. कोरोना संक्रमण को देखते हुए कम संख्या में लोगों ने सदस्यता ग्रहण की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

12 कंटेनमेंट जोन में कर्फ्यू निरस्त, निषेधाज्ञा लागू रहेगी

Next Post

पुलिसकर्मी भाईयों के कलाईयों पर बांधी राखी, लिया रक्षा का वचन

Next Post
पुलिसकर्मी भाईयों के कलाईयों पर बांधी राखी, लिया रक्षा का वचन

पुलिसकर्मी भाईयों के कलाईयों पर बांधी राखी, लिया रक्षा का वचन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d