BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा का आप पर आरोप, अवैध टैंकर वाले स्वास्थ्य से कर रहे खिलवाड़

by bnnbharat.com
August 3, 2019
in समाचार
भाजपा का आप पर आरोप, अवैध टैंकर वाले स्वास्थ्य से कर रहे खिलवाड़
Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर टैंकर माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि दो हजार के करीब अवैध टैंकर चल रहे हैं, जबकि आप सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षो में मात्र दो अवैध टैंकर के खिलाफ कार्रवाई की है, आप ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में टैंकर माफिया पर अंकुश लगाने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद इसे लेकर कोई कदम नहीं उठाया। दिल्ली जल बोर्ड के नौ सौ टैंकर हैं।

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता का कहना है कि दिल्ली जल बोर्ड पानी की किल्लत से जूझ रही कॉलोनियों में पानी आपूर्ति करने में असफल रहा है। इसका फायदा टैंकर माफिया उठाकर गरीबों का शोषण कर रहे हैं। जानबूझकर टैंकरों को जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) से नहीं जोड़ा जा रहा है। दिल्ली जल बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार 47 फीसद पानी उपभोक्ताओं के घरों तक नहीं पहुंच पाता है, क्योंकि चोरी से दिल्ली जल बोर्ड का पानी टैंकर में भरकर बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड की वेबसाइट भी पढ़ी है, इसमें वाटर टैंकरों की सूची नहीं मिलती है। अवैध टैंकर वाले दिल्लीवासियों विशेषकर अनधिकृत कॉलोनियों व झुग्गियों में रहने वालों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि कई टैंकर वाले अनधिकृत बोरिंग से पानी भरकर लोगों को बेच रहे हैं। इस पानी की गुणवत्ता की जांच भी नहीं होती है। दूषित पानी पीने से लोग बीमार हो रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल से टैंकर माफिया पर लगाम लगाने और दिल्ली जल बोर्ड की वेबसाइट अपडेट करने, टैंकरों की सूची और पानी आपूर्ति करने का समय व चालक का मोबाइल नंबर ऑनलाइन उपलब्ध कराने की मांग की है। निजी टैंकर संचालकों के लिए दिशा निर्देश जारी करने व सख्ती से उसे लागू कराने की भी मांग की।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा नेता मागो मुंडा हत्या मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आरोपीयों को किया गिरफ्तार

Next Post

बच्चों को साईकिल खरीद के लिए प्रखण्ड क्षेत्र में कैम्प आयोजित करें: उपायुक्त

Next Post

बच्चों को साईकिल खरीद के लिए प्रखण्ड क्षेत्र में कैम्प आयोजित करें: उपायुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d