पिपरा प्रखंड प्रमुख के पति भी हैं मोहन गुप्ता, आधा दर्जन ग्रामीणों के घायल होने की भी सूचना
रांचीः पलामू में फिर नक्सलियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. पिपरा बाजार में बीजेपी नेता मनोज गुप्ता की हत्या नक्सलियों ने कर दी. बीच बाजार में हत्या की वारदात से लोगों में सनसनी फैल गई है. सूत्रों के अनुसार नक्सलियों ने एके 47 से आठ से 10 राउंड फायरिंग की। अंधाधूंध फायरिंग में आधा दर्जन ग्रमीणों के घायल होने की भी सूचना है. घटना अंजाम देते हुए नक्सलियों ने विधानसभा चुनाव बहिष्कार के पर्चे भी फेंके। पुलिस जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार पहले भी मनोज गुप्ता पर नक्सिलयों ने हमला किया था. मनोज गुप्ता पिपरा प्रखंड प्रमुख के पति भी हैं.

