BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा नेता मागो मुण्डा, उनकी पत्नी और बेटे की हत्या के बाद गांव में पसरा सन्नाटा

by bnnbharat.com
July 24, 2019
in समाचार
भाजपा नेता मागो मुण्डा, उनकी पत्नी और बेटे की हत्या के बाद गांव में पसरा सन्नाटा
Share on FacebookShare on Twitter
खूंटी : हेठगोवा में भाजपा नेता मागो मुण्डा, उनकी पत्नी और बेटे की हत्या के बाद अब गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन हो चुका है. कोई भी कुछ बोलने में संकोच कर रहा है. बच्चे, बूढ़े, महिलाएं और युवा सभी के चेहरे पर दहशत साफ झलक रहा है. मागो मुण्डा के घर में ताला लटका है.
घटना को लेकर खूंटी पुलिस भी अपने स्तर पर छानबीन कर रही है. मृतक के घर से 50 कदम की दूरी पर मुरहू पुलिस लगातार कैम्प कर रही है. हेठगोवा गांव से होकर गुजरनेवाले संदिग्धों पर खास नजर रखी जा रही है.
घटना के दिन घर से कुछ दूर बैठी युवती ने दबी जुबान घटनाक्रम को बयां किया है. साथ ही गांव के बुजुर्गं भी अब धीरे-धीरे घटना की जानकारी साझा करते हुए घटना की निंदा कर रहे है. गांव में दहशत व्याप्त है, लेकिन खेत, खलिहान और घर से दूर रहकर जीवन गुजरना मुश्किल है. ग्रामप्रधान के चाचा ने बहुत धीमे स्वर से बताने का प्रयास किया है, उन्होने कहा कि रात में 6-7 बार पटाखे जैसी आवाज सुनाई पड़ी थी, और गांव के लोग भी पटाखे की जैसे ही आवाज सुने. तभी गांव के लड़कों ने हल्ला करना शुरू किया था, लेकिन तब तक हत्यारे घटना को अंजाम देकर भाग निकले.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई. घर के बाहर पुलिस ने गोली भी जब्त किया. घटना स्थल पर पुलिस के साथ गांव के लोग अंदर गए और तुरंत सभी घायलों को गाड़ी से खूंटी सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जानकारी के अनुसार यह बात सामने आई है कि हत्यारे कुछ वर्दी में आए थे और हथियार भी था.

Also Read This:- पेट्रोल, डीज़ल के भाव स्थिर, कच्चे तेल में लगातार चौथे दिन भी तेजी का सिलसिला जारी

मृतक की भतीजी ने भी आंखों देखा हाल बयां किया और बताया कि मैं बाहर पत्थर पर बैठी थी, तभी पटाखा जैसा आवाज सुनाई पड़ा, लेकिन बाद में बंदूक का जोरदार आवाज आया. 4-5 लोग दौड़ते हुए मागो मुण्डा के घर की तरफ शासतिरी-शासतिरी बोलते हुए दौड़ने लगे और फायरिंग की. हमलोग सब डर से दुबक गए और मेरे साथ मेरी बुआ और दो छोटे- छोटे बच्चे भी थे. हमलोग किसी तरह बच्चों को उठाकर डर से हांफते -हांफते बचने के लिए भाग निकले. सांस भी रुक रही थी, किसी तरह घर घुसे तो देखा कि फुफ़ू (घायल- नौरी देवी) के हाथ और कमर में चोट लगी है. भतीजी ने बताया कि हत्यारे घर में घुसकर लखमनी मुंडू (साकिन) का गला काट दिया. घटना के तीसरे दिन भी गांव का माहौल गमगीन है. कोई भी बातचीत करने को तैयार नहीं औऱ गांव में सन्नाटा अब भी पसरा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ओडिशा में पटकुरा विधानसभा चुनाव में बीजद को शुरुआती बढ़त,भाजपा पीछे

Next Post

UP में दलित किशोरी का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Next Post
UP में दलित किशोरी का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

UP में दलित किशोरी का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d