BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ड्रग केस मामले में bjp नेता राकेश सिंह गिरफ्तार, 2 बेटे भी हिरासत में

by bnnbharat.com
February 24, 2021
in समाचार
संदीप पासवान हत्याकांड मामले में एक गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

पश्चिम बंगाल : भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई की नेता पामेला गोस्वामी को कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया था. पामेला ने अपनी ही पार्टी के नेता राकेश सिंह पर फंसाने ल्का आरोप लगाया था. पामेला ने कहा था कि राकेश सिंह ने उसे फंसाने के लिए कोकीन रखवाया था. बंगाल पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए राकेश सिंह को नोटिस जारी किया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे. देर शाम बीजेपी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने राकेश सिंह को देर शाम बर्दवान जिले के गलसी इलाके से गिरफ्तार कर लिया. राकेश सिंह से पूछताछ करने के लिए कोलकाता पुलिस की एक टीम गलसी थाने पहुंच गई है, जहां उन्हें रखा गया है. इससे पहले कोलकाता पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम और डिटेक्टिव डिपार्टमेंट ने शाम को राकेश सिंह के घर पर सर्च ऑपरेशन चलाया. सर्च ऑपरेश के बाद कोलकाता पुलिस के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट ने राकेश सिंह के 2 बेटों को हिरासत में ले लिया है. राकेश सिंह का एक बेटा अचानक मीडियाकर्मियों से बात करने चला आया तो कोलकाता पुलिस के जवानों ने उसे अपनी गाड़ी में डाल लिया और वहां से रवाना हो गए.

बीजेपी नेता राकेश सिंह के जिन 2 बेटों को पुलिस ले गई, उनमें 25 साल के शुभम सिंह और 21 साल के साहेब सिंह शामिल हैं. गौरतलब है कि कोलकाता पुलिस ने एक दिन पहले ही राकेश सिंह को नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने के लिए कल शाम 4 बजे तक आने के लिए नोटिस दिया था. बयान दर्ज कराने के लिए दिए गए समय सीमा के अंदर राकेश सिंह नहीं पहुंचे तो कोलकाता पुलिस ही उनके आवास पहुंच गई.

कोलकाता पुलिस के जवान और अधिकारी राकेश सिंह के घर पहुंचे तो परिवार के लोगों ने पुलिसकर्मियों को दरवाजे पर ही रोक लिया. परिजन दरवाजे पर ही खड़े हो गए और पुलिसकर्मियों से सर्च वारंट और अन्य कागजात दिखाने की मांग की. राकेश सिंह के परिजनों का कहना था कि सर्च वारंट दिखाने के बाद ही पुलिस को घर में घुसने दिया जाएगा. इसकी वजह से कोलकाता पुलिस को करीब 2 घंटे तक राकेश सिंह के घर के बाहर इंतजार करना पड़ा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अचानक लापता हो गये adm, प्रशासनिक महकमें में मची खलबली

Next Post

बुजुर्ग ऑटो ड्राइवर को दिल खोलकर लोगों ने की मदद, मिली 24 लाख की मदद

Next Post
डीजल ऑटो चालक महासंघ ने 1 जून से ऑटो परिचालन शुरू करने की मांगी अनुमति

बुजुर्ग ऑटो ड्राइवर को दिल खोलकर लोगों ने की मदद, मिली 24 लाख की मदद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d