BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा की नेत्री शालिनी गुप्ता आजसू में शामिल

by bnnbharat.com
November 16, 2019
in Uncategorized
भाजपा की नेत्री शालिनी गुप्ता आजसू में शामिल

भाजपा की नेत्री शालिनी गुप्ता आजसू में शामिल

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोडरमा जिला परिषद की अध्यक्ष और भाजपा की नेत्री शालिनी गुप्ता आजसू में शामिल हो गई हैं. आजसू पार्टी द्वारा उन्हें कोडरमा विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाये जाने की संभावना है,जहां शालिनी गुप्ता का मुकाबला मंत्री डॉ. नीरा यादव से होगा.

शालिनी गुप्ता शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो के कांके रोड स्थित सरकारी आवास पहुंची थीं, वहीं पर आजसू के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और आजसू ने पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका स्वागत कराया और आजसू की सदस्यता दिलाई.

गौरतलब है कि भाजपा से वो टिकट की दावेदार थीं. टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी. साथ ही फेसबुक पर लिखा था, ’’तुम लाख कोशिश करो मुझे रोकने की, जब- जब बिखरी हूं, दोगुनी ताकत से निखरी हूं’’.

11 नवंबर को दिल्ली से शालिनी झुमरीतिलैया पहुंची, तो उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला. उसी दिन शालिनी ने चुनाव लड़ने का संकेत दे दिया था. इसके बाद आजसू की नजर शालिनी पर पड़ी सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को इस मिशन पर लगाया गया. चार दिन में सबकुछ तय हो गया और 15 नवंबर की रात शालिनी कोडरमा से रांची पहुंची. शालिनी गुप्ता के आजसू से चुनाव लड़ने पर कोडरमा में मुकाबले का दृश्य रोचक हो सकता है.

साथ ही बीजेपी को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. भाजपा ने को़डरमा से डॉ नीरा यादव को फिर टिकट दिया है. नीरा यादव रघुवर दास की सरकार में शिक्षा मंत्री हैं. 2014 के चुनाव में वे पहली दफा चुनाव जीती थीं. उन्होंने राजद की अन्नपूर्णा देवी को चुनाव हराया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मेनिफेस्टो हमारे लिये जनता और पार्टी के बीच का एक पवित्र एग्रीमेंट है : जयशंकर

Next Post

सरयू की तल्खी पहले से ही थी : बाबूलाल

Next Post
सरयू की तल्खी पहले से ही थी : बाबूलाल

सरयू की तल्खी पहले से ही थी : बाबूलाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d