BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BJP नेता की गोली मारकर हत्या, समर्थकों ने की अस्पताल में तोड़फोड़

by bnnbharat.com
May 21, 2020
in Uncategorized
BJP नेता की गोली मारकर हत्या, समर्थकों ने की अस्पताल में तोड़फोड़

BJP नेता की गोली मारकर हत्या, समर्थकों ने की अस्पताल में तोड़फोड़

Share on FacebookShare on Twitter

रामपुर: रामपुर के सिविल लाइन इलाके में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गये. जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता अनुराग शर्मा स्कूटी से रात के लगभग आठ बजे अपने घर जा रहे थे. इस बीच रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी. अनुराग शर्मा को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया.

आरोप है कि जिला अस्पताल में डॉक्टर न होने के कारण नाराज समर्थकों ने जिला अस्पताल में तोड़ फोड़ कर दी. अनुराग शर्मा की पत्नी शालिनी शर्मा रामपुर नगर पालिका के वार्ड 4 से भाजपा की सभासद हैं. अनुराग शर्मा पूर्व में हिन्दू जागरण मंच और शिव सेना से भी जुड़े रहे हैं. पुलिस के मुताबिक अनुराग शर्मा के दो गोलियां मारी गयी हैं. फिलहाल हत्याकांड की जांच की जा रही है. अनुराग शर्मा के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर रही है.

मुरादाबाद मंडल में पिछले दो दिन में 5 हत्त्याओं से यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. बुधवार को रामपुर में भाजपा नेता की हत्या से पहले संभल में एक ठेले वाले की हत्या हुई, अमरोहा में एक किसान की हत्या कर दी गयी. जबकि मंगलवार को संभल में सपा नेता और उसके बेटे की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. लॉकडाउन में लगातार हो रही हत्याओं से पुलिस की लचर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तूफान का प्रभाव कोरोना वायरस से भी बदत्तर: ममता बनर्जी

Next Post

कांग्रेस नेता पंकज पूनिया आपत्तिजनक ट्वीट करने के आरोप में गिरफ्तार

Next Post
कांग्रेस नेता पंकज पूनिया आपत्तिजनक ट्वीट करने के आरोप में गिरफ्तार

कांग्रेस नेता पंकज पूनिया आपत्तिजनक ट्वीट करने के आरोप में गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d