BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BJP नेता की गोली मारकर हत्या

by bnnbharat.com
November 23, 2020
in समाचार
प्रदेश के नेताओं ने दी बधाई
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच देश की राजधानी में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.यहां आए दिन हत्याएं हो रही हैं.अब खबर है कि दिल्ली के नंद नगरी इलाके के सुन्दर नगरी में सोमवार को कुछ अज्ञात अपराधियों ने बीजेपी के नेता और आरटीआई कार्यकर्ता जुल्फिकार कुरैशी की गोली मारकर हत्या कर दी.बता दें कि पश्चिम बंगाल में भी आए दिन बीजेपी नेता के मर्डर की खबरें आती रहती हैं.

बेटे पर भी चाकू से हमला

बताया जा रहा है कि इस वारदात को तब अंजाम दिया गया जब जुल्फिकार कुरैशी सुबह नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जा रहे थे.आरोपियों ने मस्जिद के बाहर ही ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए जुल्फिकार की हत्या कर दी.इतना ही नहीं आरोपियों ने कुरैशी के बेटे पर भी चाकू से हमला किया.जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया.

जुल्फिकार के परिवार से पूछताछ जारी

सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बीजेपी नेता जुल्फिकार कुरैशी के बेटे को स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती कराया.पुलिस ने बताया कि कुरैशी के बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है.हालांकि पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है.वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.पुलिस अब जुल्फिकार कुरैशी के परिवार से पूछताछ कर रही है.बता दें कि दिल्ली पुलिस की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

दिल्ली के दो बाजार 30 नवंबर तक बंद

बता दें कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए दो बाजारों को 30 नवंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है.इसमें नांगलोई का बाजार भी शामिल है.यहां कोरोना नियमों का पालन नहीं हो रहा था.इस बीच स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 रोगियों के लिये बीते कुछ दिन में और 400 से अधिक आईसीयू बिस्तरों का प्रबंध किया गया है.राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण का तीसरा दौर चल रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला

Next Post

ममता और मानवता हुई शर्मसार, नवजात शिशु का शव बरामद

Next Post
प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

ममता और मानवता हुई शर्मसार, नवजात शिशु का शव बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d