बिहार: कोरोना संकट के बीच बिहार के बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों की दबंगई सामने आई है. जहां लॉक डाउन के बीच उन्होंने हत्या के वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने दिनदहाड़े भारतीय जनता युवा मोर्चा पार्टी के जिला महामंत्री धीरज कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के दौरान एक और व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया, भाजयुमो भारतीय जनता पार्टी का युवा यूनिट है. घटना में तीन लोगों को गोली लगी है जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.
यह घटना बेगूसराय के मुफस्सिल थाना के केथमा गांव की है बदमाशों द्वारा गोली मार कर हत्या करने के मामले के बाद पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंची है.
पुलिस जांच में भाजयुमो के जिला महामंत्री के हत्या के कारण का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस अभी मामले की जांच में लग गई है. जांच में अभी जिला महामंत्री धीरज कुमार को मारने वाले आरोपियों का भी कुछ पता नहीं चल पाया है.
बता दें कि देश में लॉक डाउन के दौरान भी अपराध की घटनाएं हर क्षेत्र से सामने आ रही है. बीते दिन यूपी के गाजियाबाद में एक महिला वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या की घटना तब हुई जब महिला वकील अपने पति के साथ कार में कहीं जा रहे थे। पति रियल स्टेट डीलर है.
जिसके बाद कार में पीछे बैठे व्यक्ति ने महिला वकील को गोली मारकर हत्या कर दी. जिसके पास पुलिस इस हत्या मामले की जांच में जुट गई है पूरा मामला थाना लोनी के चिरोड़ी इलाके की है.

