BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा नेता आत्महत्या मामला: SP समेत 5 के खिलाफ मामला दर्ज

by bnnbharat.com
November 23, 2020
in समाचार
रंजिश: एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

पानीपत: पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर नहर में कूदे भाजपा नेता और पूर्व पार्षद हरीश शर्मा का शव चौथे दिन एनडीआरएफ ने सोनीपत में खुबड़ू नहर से बरामद कर लिया. जिसके बाद शाम 4:20 बजे दोनों के शवों को पानीपत लाया गया, तो परिजनों और समर्थकों ने जीटी रोड जाम कर दिया. परिजन 4 दिन पहले दी गई शिकायत के मुताबिक, पानीपत की एसपी मनीषा चौधरी, चौकी प्रभारी बलजीत मलिक व सब-इंस्पेक्टर महाबीर सहित 5 पर केस दर्ज करने की मांग पर अड़े थे. इस दौरान 22 किमी. तक जाम लग गया और आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई.

इसी बीच गृहमंत्री विज ने डीजीपी मनोज यादव को फोन कर फटकार लगाई. उन्होंने आदेश दिया कि अंजलि शर्मा की शिकायत के मुताबिक एफआईआर दर्ज कर एक घंटे में कॉपी भेजें. इसके बाद देर शाम पुलिसवालों समेत 5 लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने, षड्यंत्र रचने और अपराध के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. करनाल रेंज की आईजी भारती अरोड़ा ने रात 1:40 बजे केस दर्ज होने की पुष्टि की.

शिकायत में एसपी का भी नाम था, लेकिन उन पर एफआईआर हुई या नहीं, यह स्पष्ट नहीं किया. वहीं अनिल विज की सख्ती के बाद डीजीपी मनोज यादव ने कहा कि बार-बार शिकायत बदली जा रही थी.

उन्होंने कहा कि अंतिम रूप से जो पीड़िता की शिकायत होगी, उसी के अनुरूप केस दर्ज किया जाएगा. जहां तक आईपीएस पर केस दर्ज करने की बात है तो चपरासी से लेकर प्रधानमंत्री तक पर एफआईआर हो सकती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धोखेबाज दूल्हा: सेना का फर्जी मेजर बन 17 लड़कियों को फंसाया, ठगे छह करोड़ रुपये

Next Post

अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी, 575 लीटर जब्त, 45 गिरफ्तार

Next Post
भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी, 575 लीटर जब्त, 45 गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d