जमशेदपुर : भाजपा नेता विकास सिंह ने गुरूवार को मानगो डिमना मुख्य सड़क पर लगभग 200 लोगों के बीच मास्क का वितरण किया. बढ़ती कोरोना महामारी के प्रकोप से बचने के लिए लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया है. उन्होंने इस दौरान अपील की कि बिना मास्क के बाहर ना निकले. विकास सिंह ने बताया कि आगे भी मास्क वितरण का कार्यक्रम जारी रहेगा.

