BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा नेता देशभर में भ्रम व झूठ का संक्रमण फैलाने में जुटे है: कांग्रेस

by bnnbharat.com
July 11, 2020
in Uncategorized
भाजपा नेता देशभर में भ्रम व झूठ का संक्रमण फैलाने में जुटे है: कांग्रेस

भाजपा नेता देशभर में भ्रम व झूठ का संक्रमण फैलाने में जुटे है: कांग्रेस

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डा राजेश गुप्ता छोटू ने वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल में भाजपा नेता देशभर में भ्रम और झूठ का संक्रमण फैलाने में जुटे है.

भाजपा नेताओं के इस झूठ-फरेब की राजनीति के कारण आज पूरे देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी है. बिना ठोस रणनीति बनाये देशव्यापी लॉकडाउन के कारण एक ओर जहां करोड़ों लोग बेरोजगार हुए, वहीं उद्योग-धंधे भी पूरी तरह से ठप्प हो गये. मानसिक तनाव, डिप्रेशन और अवसाद के कारण लोग खुदकुशी कर रहे हैं,तो हजारों प्रवासी मजदूरों की जान जाते हुए देश ने देखा है. इस स्थिति के लिए पूरी तरह से भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र की एनडीए सरकार जिम्मेवार है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ताओं ने कहा कि एक ओर जहां अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है, वहीं दूसरी ओर आर्थिक पैकेज के नाम पर लघु-सूक्ष्म उद्योग और फुटपाथ दुकानदारों को ऋण देने की बात की जा रही है. इस दौर में जब उद्योग-व्यवस्था लॉकडाउन में बंद है या प्रभावित है, तो लोग ऋण लेकर कारोबार कैसे करेंगे, लोगों की मांग है कि उन्हें तत्काल प्रत्यक्ष सहायता उपलब्ध करायी जाए.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित देश के तमाम अर्थशास्त्रियों ने संकट की इस घड़ी में गरीब-निम्नमध्यवर्गीय परिवारों की हाल किसी से छिपी नहीं है, सिर्फ पांच किलोग्राम अनाज से लोगों की मुश्किलें दूर नहीं होने वाली है. लोगों की कई और भी जरूरतें है, बच्चे स्कूल-कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे है, उन्हें तत्काल नगद सहायता उपलब्ध कराये जाने की आवश्यकता है.

आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डा राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि दिल्ली से लेकर रांची तक के भाजपा नेता मदद को लेकर झूठ और भ्रम फैलाने में जुटे है, भाजपा नेताओं और केंद्र सरकार के इस रवैये से आने वाले समय में देश की आर्थिक स्थिति और चरमराने का खतरा उत्पन्न हो गया है.

दूसरी तरफ विदेश नीति के मामले में भी केंद्र सरकार पूरी तरह से असफल रही है, स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि 70 साल तक देश के साथ दोस्ताना संबंध रखने वाला नेपाल भी आज चीन के प्रभाव में आते जा रहा है. महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल डीजल की कीमतें किसी से छुपी हुई नही हैं. भाजपा नेताओं को इसका जवाब देना चाहिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ACB ने बिजली विभाग के हेड क्लर्क को 600 रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार

Next Post

मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी का लिया गया कोरोना जांच के लिए स्वाब सैंपल

Next Post
मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी का लिया गया कोरोना जांच के लिए स्वाब सैंपल

मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी का लिया गया कोरोना जांच के लिए स्वाब सैंपल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d