BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा नेता जनता के बीच जाने से घबरा रहे, बंद कमरे में कर रहे हैं परिचर्चा: कांग्रेस

by bnnbharat.com
February 15, 2021
in समाचार
प्रदेश कांग्रेस के दो कार्यकारी अध्यक्षों को शोकॉज नोटिस
Share on FacebookShare on Twitter

बजट पर परिचर्चा करने वाले भाजपा नेता गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने का कारण बताएं

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि रांची में आज बजट पर परिचर्चा करने वाले भाजपा नेताओं को यह बताना चाहिए कि हर दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी क्यों हो रही है और आज रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी 50 रुपये बढ़ने के क्या कारण है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि बढ़ती महंगाई और गिरती अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाने वाले को भाजपा नेता तुरंत देशद्रोही का सर्टिफिकेट प्रदान कर देते है, वहीं जब देशभर में पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ने से लगातार महंगाई बढ़ रही है, कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत 3 डिजिट में पहुंचने के कागार पर है और कई पेट्रोल पंप का मीटर रिडिंग 3 डिजिट में नहीं होने के कारण बिक्री को ही बंद कर देना पड़ रहा है.

वहीं अंधभक्त सिर्फ शेयर मार्केट के ऊपर जाने से ही झूम रहे है. जबकि हकीकत यह है कि कोरोना संक्रमणकाल में भी अंबानी-अडाणी समेत केंद्र सरकार के कुछ अन्य पूंजीपति मित्रों के लाभांश में कई गुणा वृद्धि हुई, वहीं अर्थव्यवस्था में गिरावट होने से लोगों की नौकरियां छीन गयी, करोड़ों लोग बेरोजगार हो गये, उद्योग धंधे और व्यवसाय चौपट हो गये, देश का आम आदमी अलग-अलग कारणों से परेशान है, परंतु अंधभक्त आज बजट का गुणगान कर जले पर नमक छिड़कने का काम कर रहे है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि बजट पर परिचर्चा आयोजित कर भाजपा नेता सिर्फ आम जनता को छलने के प्रयास में जुटे है, पता नहीं भाजपा नेताओं को कौन ही एजेंसी विश्व गुरु का दर्जा प्रदान करने का सर्टिफिकेट प्रदान कर देती है और भाजपा नेता फर्जी डिग्री की तरह विश्व गुरु के भी इस फर्जी सर्टिफिकेट को लेकर अपनी पीठ थपथपाने में जुटे है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश गुप्ता ने कहा कि देश की जनता बढ़ती महंगाई, रोजगार छीनने, व्यवसाय और उद्योग धंधे बंद होने से आक्रोशित है, यही कारण है कि भाजपा नेताओं ने आम जनता के बीच जाना छोड़ कर बंद कमरे में ही परिचर्चा कर वाहवाही लूटने के प्रयास में जुटे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डीजीपी ने राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की

Next Post

भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद

Next Post
भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद

भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d